24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मी में ठंडक देगा इस फल का शरबत, तंदुरुस्ती के लिए बेहद फायदेमंद

इस आग उगलती गर्मी में लीची से बना शरबत (Litchi Juice) शरीर में ठंडक घोलकर तरोताजा करने के लिए काफी है। लीची रसीला फल है जो कि इसी मौसम में मिलता हैं। लीची एंटी ऑक्सीटेंड्स से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी बूस्ट कर देता…

24GhanteOnline
April 16, 2025
2 min read

इस आग उगलती गर्मी में लीची से बना शरबत (Litchi Juice) शरीर में ठंडक घोलकर तरोताजा करने के लिए काफी है। लीची रसीला फल है जो कि इसी मौसम में मिलता हैं। लीची एंटी ऑक्सीटेंड्स से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी बूस्ट कर देता है। इसका शरबत (Litchi Juice) स्वादिष्ट होने के साथ सेहत का भी पूरी तरह से ख्याल रखता है। हर उम्र के लोग इसका लुत्फ उठा सकते हैं। आप भी अगर तंदुरुस्ती को लेकर सजग हैं तो किसी भी हालत में इस हेल्थ ड्रिक की अनदेखी न करें। इसको पीकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। यह बनाना काफी आसान है और मिनटों में तैयार हो जाता है। यह कम प्रचलित है, लेकिन आपने एक बार इसे चख लिया तो हमारा मानना है कि आपका तन और मन बार-बार इसकी डिमांड करेगा।

लीची का शरबत (Litchi Juice) बनाने की सामग्री 


लीची – 1 कप
चीनी – स्वादानुसार
नींबू – 1
पुदीना पत्ती – 6-8
काला नमक – 1/2 टी स्पून
आइस क्यूब्स – 5-6
पानी – 2 ग्लास

लीची का शरबत (Litchi Juice) बनाने की विधि


- सबसे पहले अच्छी क्वालिटी की लीची बाजार से खरीदें।
- इसके बाद लीची को छील लें और उसके अंदर का पल्प निकालकर एक बाउल में इकट्ठा कर लें।
- अब मिक्सर जार में पल्प को डालें और उसमें पुदीना पत्ती, चीनी और काला नमक डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए ब्लैंड करें।
- लीची का पल्प पतला और स्मूद होने तक ब्लैंड करें।
- इसके बाद एक बड़ी बाउल लें और उसके ऊपर छन्नी रखकर लीची के जूस को डालकर छान लें।
- अब तैयार शरबत को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें जिससे उसमें ठंडापन आ सके।
- आप चाहें तो जूस (Litchi Juice) बनने के बाद सीधा सर्विंग ग्लास में डालें और उसमें 2-3 आइस क्यूब्स डालकर सीधा सर्व कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…