बिहार मतदाता सूची पर विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
नयी दिल्ली: लोकसभा (Lok Sabha) में शुक्रवार को बिहार में मतदाताओं की पहचान के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्ष के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।…
नयी दिल्ली: लोकसभा (Lok Sabha) में शुक्रवार को बिहार में मतदाताओं की पहचान के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्ष के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
लोकसभा (Lok Sabha) अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू किया विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन के बीचों बीच आ गए।
तब श्री बिरला ने कहा कि आप प्रश्नकाल नहीं चलाना चाहते हैं। उन्होंने सदस्यों से सदन की गरिमा बनाये रखने की अपील की।
श्री बिरला ने कहा मैं लगातार आग्रह कर रहा हूँ, प्रश्नकाल महत्त्वपूर्ण समय होता है। उन्होंने कहा कि नारेबाजी और तख्तियां दिखाकर प्रश्नकाल में सदस्यों का अधिकार नहीं छीन सकते हैं। यह ग़लत आचरण और ग़लत व्यवहार है जो उचित नहीं है।
उन्होंने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता टी आर बालू नाम लेकर कहा कि आप वरिष्ठ सदय हैं, आपको यह उचित लगता है क्या। आपको संसदीय परंपराओं का पालन करना चाहिए। लोकतंत्र को मजबूत करना है तो प्रश्न उठाने देना होगा ताकि सरकार को जवाबदेह बनाया जा सके।
श्री बिरला ने कहा कि लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा होने दें और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। देश में जो परिवर्तन हो रहा है उसके बारे में भी कहें।
उन्होंने कहा कि नारेबाजी और तख्तियां दिखाने से जनता की अभिव्यक्ति नहीं होती है। जनता ने अपनी बात रखने के लिए सदन में कहा अवसर दिया है, इसे नारेबाजी में न गंवायें।
अध्यक्ष के बार बार आग्रह के बावजूद हंगामा नहीं थमा जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
आजाद शोभित
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
