24 घण्टे ऑनलाइन

स्पीकर की कुर्सी पर नही बैठेंगे... ओम बिरला का बड़ा फैसला

विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने फैसला लिया है कि जब तक सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं हो जाता वो स्पीकर की कुर्सी पर नही बैठेंगे। हालांकि…

24GhanteOnline
February 10, 2026
1 min read
स्पीकर की कुर्सी पर नही बैठेंगे... ओम बिरला का बड़ा फैसला

विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने फैसला लिया है कि जब तक सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं हो जाता वो स्पीकर की कुर्सी पर नही बैठेंगे। हालांकि नियमों के अनुसार ऐसी बाध्यता नहीं है फिर भी उन्होंने (Om Birla) सदन में न जाने का फैसला किया। चाहे सरकार या विपक्ष की ओर से मनाने का प्रयास हो, लेकिन वे नहीं जाएंगे।

संभावना है कि बजट सत्र के दूसरे हिस्से के पहले दिन यानी नौ मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। उसके लिए पचास सांसदों से हाथ खड़े कराए जाएंगे। इसके बाद चेयर इस प्रस्ताव पर चर्चा करा सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।