24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में भी पार्टी में दिखेंगे स्टाइलिश, अपनाएं ये टिप्स

सर्दियों (Winter) में पार्टी में जाने के नाम से अधिकतर लडकियां मना कर देती हैं क्योंकि वो इसी दुविधा में होती हैं कि ऐसा क्या पहने कि हम स्टाइलिश भी दिखें और ठण्ड भी ना लगे। अब पार्टी सीजन शुरू होने वाला है, क्रिसमस…

24GhanteOnline
December 19, 2025
2 min read
सर्दियों में भी पार्टी में दिखेंगे स्टाइलिश, अपनाएं ये टिप्स

सर्दियों (Winter) में पार्टी में जाने के नाम से अधिकतर लडकियां मना कर देती हैं क्योंकि वो इसी दुविधा में होती हैं कि ऐसा क्या पहने कि हम स्टाइलिश भी दिखें और ठण्ड भी ना लगे। अब पार्टी सीजन शुरू होने वाला है, क्रिसमस पार्टी के बाद न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू हो जाएगा। गल्र्स अक्सर सर्दियों में अपनी पार्टी ड्रेसेज को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं। क्योंकि उन्हें कुछ ऐसा चाहिए जिसमें वे स्टाइलिश भी लगें और फैशनेबल भी। साथ ही गर्माहट का अहसास भी हो। बॉम्बर जैकेट और वेलवेट जैकेट फैशनेबल होने के साथ साथ गरमाहट भी महसूस करवाते हैं। चलिए हम बताते हैं कि किस तरह आप इस सीजन में स्टाइलिश दिख सकती हैं।

* फर वाले कोट विंटर्स में आजकल खूब पहने जा रहे हैं, गहरे रंग जैसे ब्लैक या ब्राउन या फिर हल्के पेस्टल कलर्स के फर कॉलर वाले कोट सभी पर फबते हैं।

* इन दिनों वेलवेट केवल गोथिक पार्टियों में ही नही पहना जाता है बल्कि वेलवेट से बने ट्रॉउज़र्स, बूट, जैकेट्स आदि बहुत ट्रेंडी हैं। जिन्हें पहनने से सबकी नज़रें आप पर बनी रहेंगी और आपको ठण्ड भी नहीँ लगेगी।

 

winter season fashion,fashion tips,latest fashion tips,winter fashion,fashion for girls ,सर्दियों में पार्टी सीजन में दिखें स्टाइलिश इस तरह

* ब्राइट स्लीपरी वाली स्लिप ड्रेस शानदार डिजाइनों से सजी होने पर और भी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं, इन्हें ढीले स्वेटर या लेदर जैकेट पर पहना जा सकता है।

* बॉम्बर जैकेट इन दिनों खासे ट्रेंड में हैं। यह जैकेट्स आकर्षित रंगों में पहने जाने पर आपको बहुत स्टाइलिश लुक देंगे। यह जैकेट विभिन्न तरह की कढ़ाई के साथ भी उपलब्ध हैं जो कि आपको एक अलग लुक देते हैं।

* ट्रेंच वेस्ट कोट आज भी पसंद किए जाते हैं, ये कोट सदाबहार है।

* जीन्स या ट्रॉउज़र पर लंबे जैकेट पहनने से एक अच्छा लुक आता है। लंबे जैकेट्स साड़ी व सूट पर भी बहुत अच्छे लगते हैं।

* पारंपरिक कश्मीरी शॉल प्लेन सूट या साड़ी के ऊपर बेहद अच्छा लगता है और आप फैशनेबल भी नजर आती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…