24 घण्टे ऑनलाइन

नए साल पर पांच हत्याओं से दहला लखनऊ, बेटे ने मां समेत 5 को उतारा मौत के घाट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नए साल के मौके पर एक परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। परिवार के पांच लोगों की एक साथ हत्या (Murder) कर दी गई। हैरान करने वाली बात…

24GhanteOnline
January 1, 2025
2 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नए साल के मौके पर एक परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। परिवार के पांच लोगों की एक साथ हत्या (Murder) कर दी गई। हैरान करने वाली बात ये है कि इस वारदात को घर के ही एक सदस्य ने अंजाम दिया है। परिवार के पांचों सदस्यों का शव लखनऊ के होटल शरणजीत में मिला।

मामला थाना नाका क्षेत्र से सामने आया है, जहां के होटल शरणजीत में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या (Murder) कर दी। हत्या करने की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। आरोपी अरशद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया है। हालांकि सच क्या है। इसकी जांच अभी पुलिस कर रही है।

चार बहनों और मां की हत्या (Murder) 


आरोपी अरशद ने अपनी मां और चार बहनों, जिनमें 9 साल की आलिया, 19 साल की अल्शिया, 16 साल की अक्सा और 18 साल की रहमीन की हत्या की। इस घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से सभी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं।

आगरा से लखनऊ पहुंचे थे


बताया जा रहा है कि अरशद अपने पूरे परिवार के साथ मंगलवार यानी कल रात को ही आगरा से लखनऊ गया था, जहां वह होटल शरणजीत में ठहरा था। होटल में ही उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। अरशद और उसका पूरा परिवार आगरा का रहने वाला है, जहां वह इस्लाम नगर के टेड़ी बगिया के कुबेरपुर में रहते हैं। इस घटना को लेकर डीसीपी का बयान भी सामने आ गया है।

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी पलटी, चार महिला समेत 5 लोग घायल


डीसीपी रविना त्यागी ने कहा, “आज होटल शरणजीत के एक कमरे में पांच लोगों के शव मिले। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगरा निवासी करीब 24 वर्षीय अरशद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में ही उसने हत्या की बात कुबूल की। उसने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपनी चार बहनों और मां की हत्या कर दी। पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…