24 घण्टे ऑनलाइन

लखनऊ में महिला की HMPV Virus जांच रिपोर्ट नेगेटिव, KGMU ने जारी किया बयान

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते गुरुवार को चरक हॉस्पिटल नाम के एक प्राइवेट अस्पताल की ओर से 60 साल की महिला को HMPV वायरस से पॉजिटिव बताते हुए KGMU रेफर कर दिया है। उत्तर प्रदेश में HMPV का पहला केस मिलने से शासन व…

24GhanteOnline
January 10, 2025
2 min read

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते गुरुवार को चरक हॉस्पिटल नाम के एक प्राइवेट अस्पताल की ओर से 60 साल की महिला को HMPV वायरस से पॉजिटिव बताते हुए KGMU रेफर कर दिया है। उत्तर प्रदेश में HMPV का पहला केस मिलने से शासन व प्रशासन के साथ पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। महिला को KGMU से बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से महिला के सैम्पल दुबारा से जांच के लिए भेजे गए। शुक्रवार को KGMU के PRO डॉ. सुधीर सिंह ने बयान जारी कर बताया कि महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। अर्थात महिला पूर्ण रूप से रोग से मुक्त है।

लखनऊ के राजेंद्रनगर की रहने वाली करीब 60 वर्षीय महिला ऊषा शर्मा को बुखार और खांसी आने के साथ साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। महिला ने लखनऊ के चरक अस्पताल (Charak Hospital in Lucknow) में दिखाया, जहां से प्राइवेट अस्पताल के महिला को HMPV का पॉजिटिव बताकर KGMU भेज दिया और फिर वहां से महिला को बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) रेफर कर दिया गया।

बलरामपुर अस्पताल की ओर से प्राइवेट अस्पताल की रिपोर्ट को मान्य न करते हुए महिला के सैम्पल दोबारा से जांच के लिए भेजे गए। नई जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आई, जिसमें महिला की HMPV रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

लखनऊ में HMPV की एंट्री, जांच में पॉजिटिव पाई गई महिला


KGMU के PRO डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि महिला के दो सैंपल केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी लैब (KGMU Microbiology Lab) को प्राप्त हुए थे। पहला सैंपल पॉजीटिव रहा, यह पूर्व में निजी अस्पताल में भर्ती होने के समय का था। वहीं, दूसरा सैंपल अभी का है। यह नेगेटिव है अर्थात महिला पूर्ण रूप से रोग से मुक्त है। उन्होंने बताया कि महिला वृद्ध हैं। वे डायलिसिस पर हैं और उनकी प्रतिरोधक क्षमता भी कम है। कम प्रतिरोधक क्षमता के बावजूद भी महिला इस रोग से पूरी तरह ठीक हो गई हैं। यह इस बात की पुष्टि है कि रोग को लेकर किसी प्रकार के भय की आवश्यकता नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…