24 घण्टे ऑनलाइन

ऐसे घरों में कभी प्रवेश नहीं करतीं मां लक्ष्मी, बनी रहती है दरिद्रता

हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन सुखमय हो। मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi ) की कृपा हमेशा बनी रहे, ताकि किसी भी तरह की धन से जुड़ी समस्या का सामना न करना पड़े। माना जाता है कि देवी लक्ष्मी उन्हीं घरों में निवास करती हैं, जहां…

24GhanteOnline
June 26, 2026
2 min read
ऐसे घरों में कभी प्रवेश नहीं करतीं मां लक्ष्मी, बनी रहती है दरिद्रता

हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन सुखमय हो। मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi ) की कृपा हमेशा बनी रहे, ताकि किसी भी तरह की धन से जुड़ी समस्या का सामना न करना पड़े। माना जाता है कि देवी लक्ष्मी उन्हीं घरों में निवास करती हैं, जहां साफ-सफाई होती है। साथ ही जहां परिवार के सदस्य नियमों का पालन करते हैं।

कुछ नियमों का पालन न करने से देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi )  नाराज हो जाती हैं और व्यक्ति को धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा है। ऐसे घरों में दरिद्रता छा जाती है। अगर आप चाहते हैं कि घर में मां लक्ष्मी का वास हो, तो कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

इन घरों में प्रवेश नहीं करतीं मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi ) 


- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो लोग अधिक क्रोधित होते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, इन लोगों के घर में मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi ) का वास नहीं होता है। साथ ही घर में मौजूद नकारात्मकता के कारण मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं
- जिन घरों में बुजुर्गों, ब्राह्मणों और स्त्रियों का अपमान होता है, वहां मां लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं।
- ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। यदि ऐसा किया जाए, तो मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती हैं।
- जिन घरों में पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध नहीं किया जाता है, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
- जिन घरों में रोज सुबह-शाम दीपक नहीं जलाए जाते, वहां देवी लक्ष्मी भी नहीं ठहरती हैं।
- जिस घर में हमेशा क्लेश बना रहता है, उस घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा - आप पर हमेशा बनी रहे, तो घर का माहौल खुशनुमा बना रहना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…