शुक्रवार को करें ये उपाय, बरसेगा मां लक्ष्मी की कृपा
आज शुक्रवार हैं जो कि मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को समर्पित होता हैं। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी कि पूजा कर उनका आशीर्वाद पाया जा सकता हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, सम्पन्नता, समृद्धि आदि…
आज शुक्रवार हैं जो कि मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को समर्पित होता हैं। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी कि पूजा कर उनका आशीर्वाद पाया जा सकता हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, सम्पन्नता, समृद्धि आदि का आगमन होता हैं। आज के दिन किए गए उपाय मां लक्ष्मी की कृपा दिलाने का काम करते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन को संवारने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं उपायों के बारे में।
मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को चढ़ाए सफेद वस्तुएं
मां लक्ष्मी को सफेद वस्तुएं अतिप्रिय हैं इसलिए महिलाएं मां को चीनी, दूध से बनी चीजें जैसे दही, खीर और मिठाइयां आदि का भोग लगाएं। इसके अलावा सफेद फूल, घी का दीया, शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा अर्पित करने से भी मां जल्दी प्रसन्न होंगी। साथ ही इस दिन सफेद कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है।
कुंवारी कन्याओं को करवाएं भोजन
शुक्रवार के दिन 3 कुंवारी कन्याओं को आदर सहित घर बुलाकर खीर का खिलाकर उन्हें अपने इच्छानुसार भेंट व दक्षिणा दें। इसके साथ ही पीले रंग के कपड़े देकर उन्हें सम्मानपूर्वक घर से विदा करें। इससे देवी लक्ष्मी की असीम कृपा की प्राप्ति होती है।
इस मंत्र का करें जाप
सुबह उठते ही 'ॐ श्रीं श्रीये नम:' मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। स्नान करते समय भी आप इस जाप को लगातार पढ़ते रहें। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। साथ ही श्री लक्ष्मी स्तुति का पाठ भी जरूर करें।
तिजोरी में रखें कमल का फूल
शुक्रवार को घर या दुकान की तिजोरी में कमल का फूल रखें। उस फूल को करीब 1 महीने रखने के बाद उसकी जगह पर नया फूल रख दें। वहीं, चाहकर भी पैसे नहीं टिक पाता तो शुक्रवार के दिन तिजोरी या रुपए रखने की जगह पर 5 कौड़ियां रखें। इससे धन की कमी नहीं होगी।
सुहागन स्त्रियां करें ये काम
सुहागन स्त्रियां इस दिन सुहाग का सामान जैसे चूड़ियां, कुमकुम, लाल साड़ी मां को भेंट करें। साथ ही महिलाएं माता लक्ष्मी का व्रत रखें। इससे पति की उम्र लंबी होती है और रिश्ते में भी प्यार बना रहता है। माता लक्ष्मी को लाल रंग बहुत प्रिय है इसलिए आप लाल उन्हें प्रसन्न करने के लिए लाल वस्त्र पहनने के साथ घर या पूजा स्थल को लाल फूलों से सजा सकते हैं।
दक्षिणावर्ती शंख से छिड़काव
शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में थोड़ा-सा गंगाजल डालकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। साथ ही मां लक्ष्मीजी का भी पाठ करें। इससे घर में धन का आगमन होगा और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
गाय को खिलाएं रोटी
हर शुक्रवार के दिन गाय को ताजी रोटी बनाकर खिलाएं। ऐसा करने से माता की कृपा आप पर बनी रहेगी। साथ ही धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। शुक्रवार के दिन किसी गरीब या जरुरतमंद व्यक्ति को सफेद चीजें जैसे कि आटा, चावल या सफेद रंग के कपड़े दान करें। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहती है।
मनी प्लांट लगाएं
शुक्रवार के दिन घर में मनीप्लांट लगाना अच्छा माना जाता है। पौधे को खरीदने के बाद पहले उसे मां के चरणों में रखें और फिर गमले या बोतल में लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी।
घर में रखें कुबेर यंत्र
मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को आकर्षित करने के लिए घर के मेन गेट पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। साथ ही शुक्रवार की शाम को घर में शंख बजाना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन घर में लक्ष्मी या कुबेर यंत्र रखें। इससे आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी और धन संबंधी समस्याएं भी दूर होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
