घर में ले आए ये चीजें, देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
अक्सर कई लोगों के साथ देखा जाता हैं कि वो दिनभर मेहनत करते है लेकिन इसके बावजूद भी उनके घर में बरकत नहीं रहती हैं अर्थात कमाई के बावजूद भी घर में पैसा नहीं टिक पाता हैं और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे…
अक्सर कई लोगों के साथ देखा जाता हैं कि वो दिनभर मेहनत करते है लेकिन इसके बावजूद भी उनके घर में बरकत नहीं रहती हैं अर्थात कमाई के बावजूद भी घर में पैसा नहीं टिक पाता हैं और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ ऐसी चीजों को घर में रखने की जो सकारात्मकता लाते हुए घर में खुशियों का संचार करें। आज हम आपको वास्तु में बताई गई ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में रखने से देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और सभी दुख-दर्द दूर होंगे। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...
गणेश जी की ऐसी प्रतिमा
गणेश जी यूं तो हर रूप में मंगलकारी हैं। लेकिन धन और सुख में बाधा को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां से सभी की दृष्टि इस पर बार-बार पड़े। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं।
मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) और कुबेर
देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की तस्वीर या मूर्ति आपके घर में जरूर होगी लेकिन धन में वृद्धि के लिए लक्ष्मी के साथ घर में कुबेर की मूर्ति या तस्वीर जरूर होनी चाहिए। क्योंकि लक्ष्मी धन का सुख देती हैं लेकिन आय के बिना धन का सुख संभव नहीं है। आय कुबेर प्रदान करते हैं। इसलिए दोनों एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं। कुबेर महाराज उत्तर दिशा के स्वामी हैं इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें।
घर में रखें यह शंख
वास्तु विज्ञान के अनुसार शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत क्षमता है। जहां नियमित शंख का घोष होता वहां के आस-पास की हवा भी शुद्ध और सकारात्मक हो जाती है। शास्त्रों में कहा गया है जिन घरों में देवी लक्ष्मी के हाथों में शोभा पाने वाला दक्षिणवर्ती शंख होता है वहां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है।
एकाक्षी नारियल
नारियल को श्रीफल कहा गया है। श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी इसलिए नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इनमें एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है।जिस घर में इसकी नियमित पूजा होती है वहां नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकाक्षी नारियल जिसके पास होता है उस पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और उसके जीवन में कभी आर्थिक संकट नहीं आते हैं।
बांसुरी
बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर उपाय माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। अगर सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाना शुभ फलदायी होता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
