24 घण्टे ऑनलाइन

इस जिले में 25 साल पुरानी मस्जिद पर गरजेगा बुलडोजर, जानें पूरा मामला

कुशीनगर। जिले की 25 साल पुरानी मदनी मस्जिद (Madni Masjid) को आज ध्वस्त कर दिया जाएगा। मस्जिद को गिराने बुलडोजर पहुंच चुका है। ये मस्जिद हाटा नगर पालिका क्षेत्र में बनी हुई है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह मस्जिद…

24GhanteOnline
February 9, 2025
2 min read

कुशीनगर। जिले की 25 साल पुरानी मदनी मस्जिद (Madni Masjid) को आज ध्वस्त कर दिया जाएगा। मस्जिद को गिराने बुलडोजर पहुंच चुका है। ये मस्जिद हाटा नगर पालिका क्षेत्र में बनी हुई है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह मस्जिद सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बना गई थी। वहीं, प्रशासन ने एहतियातन भारी संख्या में मौके पर भारी पुलिसबल की तैनाती कर दी है।

मदनी मस्जिद (Madni Masjid) को लेकर 18 दिसम्बर 2025 से जांच शुरू हुई थी। हालांकि, तीन बार नोटिस जारी करने के बाद भी मुस्लिम पक्षकार संतुष्ट जवाब नहीं दे रहे थे। इस बीच, आज मस्जिद को गिराने के लिए बुलडोजर मौके पर पहुंचा है। प्रशासन मदनी मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई करने की तैयारी कर ही रहा था कि इससे पहले ही मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट से 8 फरवरी तक के लिए स्टे आर्डर लेकर आ गया था। हालांकि, स्टे आर्डर खत्म होने के बाद 9 फरवरी यानी आज जिला प्रशासन भारी पुलिस फोर्स के साथ मदनी मस्जिद को गिराने के लिए बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंच गया है।

कुशीनगर की मदनी मस्जिद हाटा नगर पालिका क्षेत्र में है, जो कि करीब 25 साल पहले बनी थी। मस्जिद (Madni Masjid) की जमीन को लेकर हिंदूवादी नेता और शिकायतकर्ता रामबचन सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मिलकर मस्जिद को सरकारी जमीन पर बनाने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि मदनी मस्जिद पुलिस चौकी की जमीन, नगर पालिका की जमीन और नजूल की जमीन पर अवैध तरीके से बनाई गई है।

‘लाल आतंक’ पर वार! सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को सुलाया मौत की नींद


इस विवाद के बाद मुस्लिम पक्ष का कहना था कि उन्होंने 32 डिसमिल जमीन खरीद कर उस पर मस्जिद का निर्माण कराया है। मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट ने मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई के लिए 8 फरवरी तक रोक लगा थी, लेकिन 8 फरवरी बीत जाने के बाद एक बार फिर से प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…