ये लड्डू सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानें बनाने आ तरीका
सर्दियों में ज्यादातर लोग गरम तासीर वाला खान-पान पसंद करते हैं। इस कारण इन दिनों तिल, गोंद, मेथी सहित कई चीजों के लड्डू बनाए जाते हैं, जिससे शरीर को गरमी मिले। अगर आप भी लड्डू बनाने की सोच रहे हैं तो हमारा सुझाव है कि…
सर्दियों में ज्यादातर लोग गरम तासीर वाला खान-पान पसंद करते हैं। इस कारण इन दिनों तिल, गोंद, मेथी सहित कई चीजों के लड्डू बनाए जाते हैं, जिससे शरीर को गरमी मिले। अगर आप भी लड्डू बनाने की सोच रहे हैं तो हमारा सुझाव है कि इस बार कुछ नया ट्राई करें। ऐसे में बाजरे के आटे के लड्डू (Bajra Laddu) भी आपको बहुत अच्छे लगेंगे। ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनसे सर्दियों से भी बचाव होता है। बाजरा सेहत का दोस्त है। इसे खाने से कोलेस्ट्रोल काबू में रहता है। इसमें फाइबर भी खूब होता है, जिससे खाना आराम से पचता है। साथ ही इससे पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है। फॉलो करें हमारे द्वारा बताई गई विधि।
बाजरे के लड्डू (Bajra Laddu) बनाने की सामग्री
बाजरे का आटा - 200 ग्राम
गुड़ (टुकड़े) - 250 ग्राम
घी - 150 ग्राम
काजू - 10-12
बादाम - 10-12
गोंद - 2 टेबल स्पून
नारियल बूरा - 2-3 टेबल स्पून (कद्दूकस )
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
बाजरे के लड्डू (Bajra Laddu) बनाने की विधि
- सबसे पहले कड़ाही में घी डालकर गरम करें। फिर आंच हल्की कर इसमें गोंद डालकर तल लें।
- जब गोंद अच्छी तरह फूल जाए तो इसे एक साफ और सूखे बर्तन में निकाल लें।
- कड़ाही के बचे हुए घी में बाजरे का आटा डालकर चमचे से लगातार चलाते हुए हल्का भूरा होने तक भूनें।
- जब इसमें से सौंधी सी सुगंध आने लगे तो समझ जाएं कि आटा भुन चुका है।
- अब भुने हुए आटे को एक साफ प्लेट में निकाल लें। कड़ाही में टूटा हुआ गुड़ डालें।
- इसे मीडियम आंच पर पिघलने दें। गुड़ पिघल जाने पर गैस बंद कर दें।
- ऊपर से कतरे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम और काजू), कद्दूकस नारियल, गोंद, इलायची पाउडर और पिघला हुआ गुड़ आटे में डालकर अच्छे से मिला लें।
- लड्डू (Bajra Laddu) बनाने के लिए मिक्सचर तैयार हो गया। अब हथेली पर थोड़ा सा घी लगाकर थोड़ा सा मिक्सचर लेकर गोलाकार लड्डू जैसा शेप दें।
- इसी तरह बाकी मिश्रण के भी लड्डू (Bajra Laddu) बना लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
