घर पर बनाएं बेकरी स्टाइल फैन, देखें रेसिपी
कहते हैं कि जाय का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं। इसलिए कई लोग चाय के साथ फैन (Fan) खाना पसंद करते हैं। कुरकुरी और हलकी-फुल्की फैन चाय के साथ बेहतरीन स्वाद देती हैं। बाहर थड़ी…
कहते हैं कि जाय का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं। इसलिए कई लोग चाय के साथ फैन (Fan) खाना पसंद करते हैं। कुरकुरी और हलकी-फुल्की फैन चाय के साथ बेहतरीन स्वाद देती हैं। बाहर थड़ी पर भी चाय के साथ आपको यह मिल जाती हैं। अगर आप इसे घर पर ही बनाना चाहते हैं तो बहुत आसान हैं। आज हम आपको बेकरी स्टाइल फैन (Fan) बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...
बेकरी स्टाइल फैन (Fan) बनाने की सामग्री
- 50 ग्राम मैदा
- 25 ग्राम घी
- आधी चम्मच जीरा
- आधी चम्मच नमक
- आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
बेकरी स्टाइल फैन (Fan) बनाने की विधि
- एक बाउल में मैदा, नमक लाल मिर्च और जीरा डालकर मिलाएंगे।
- इसके अंदर आधी चम्मच घी डालकर अच्छे से चला लेंगे।
- जितना हमने मैदा लिया है उतना ही पानी इन मिश्रण में डालकर फेंटते हुए आटा तैयार कर लेंगे।
- अब तैयार आटे को 10 मिनट ढककर छोड़ दें।
- अब आटे की लोई बनाकर मैदे के परोथन की मदद से बेल लेंगे।
- रोटी से थोड़े बड़े साइज में इसको बेल लेंगे और ऊपर बचा हुआ घी फैला लेंगे।
- याद रहें घी ना ज्यादा पिघला ना ज्यादा सख्त होना चाहिए।
- ऊपर से हल्की अजवाइन भी छिड़क देंगे।
- अब एक कोने से इसे रोल करते हुए फोल्ड करते जाना है।
- जब यह बेलन की शेप ले लें तो हल्का ऊपर दे दबा दें।
- अब इसके एक एक बार और फोल्ड कर दें लेकिन इस बार बेलन की तरह शेप देते हुए फोल्ड नहीं करना है। बस - एक कोने को दूसरे कोने पर जोड़ना है।
- अब इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब एक बार और इसे पूरे तरह बेल लेना है।
- अब इसके कॉर्नर पर पानी लगाना है।
- फिर इसे दोबारा बेलन की शेप में धीरे-धीरे फोल्ड करना है।
- अब चाकू से इसकी लोई कट कर लेनी है।
- अब हर लोई को बेलकर ऊपर से घी लगा लें।
- अब इन्हें 180 सेंटीग्रेट पर 10 मिनट के लिए ओवन में रख दें।
- 10 मिनट बाद आपकी फैन (Fan) बनकर तैयार हो जाएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
