24 घण्टे ऑनलाइन

और चीजों के रायते फेल है इस के रायते आगे, खाने के बाद सिर्फ इसकी ही होगी डिमांड

रायता (Raita) खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि किसी भी खाने में जबरदस्त स्वाद का तड़का लगा देता है। ज्यादातर देखने में आता है कि घरों में बूंदी, वेज, खीरा, प्याज, पकौड़ी आदि का रायता बनाया जाता है। आज हम आपको इन सबसे…

24GhanteOnline
August 6, 2025
2 min read

रायता (Raita) खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि किसी भी खाने में जबरदस्त स्वाद का तड़का लगा देता है। ज्यादातर देखने में आता है कि घरों में बूंदी, वेज, खीरा, प्याज, पकौड़ी आदि का रायता बनाया जाता है। आज हम आपको इन सबसे हटकर एक ऐसा रायता बताने जा रहे हैं, जिसे खाने के बाद आप बार-बार इसे तैयार करने की सोचेंगे। ये रायता है केले का (Banana Raita) । पोषण से भरपूर केला काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर के लिए हर तरह से उपयोगी होता है। ऐसे में इसका सेवन रायते के रूप में भी किया जा सकता है। इसका टेस्ट मीठा और तीखा होता है।

केले का रायता (Banana Raita) बनाने की  सामग्री (Ingredients)


दही - 3 कप
केले - 2
चीनी - 1 चम्मच
नारियल कसा हुआ - 1 चम्मच
मखाने रोस्टेड - 1 कप
चिरोंजी - 2 चम्म्च
घी - 1 चम्मच
जीरे का पाउडर - 1 चम्मच
काली मिर्च - 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार

केले का रायता (Banana Raita) बनाने की  विधि (Recipe)


- सबसे पहले एक कटोरी में दही डालकर उसे अच्छी तरह से फेट लें।
- अब दही में चीनी मिला लें। अगर आप रायता थोड़ा पतला रखना चाहते हैं तो पानी मिला सकते हैं, लेकिन केले का रायता गाढ़ा ही अच्छा लगेगा।
- अब इसमें दो कटे हुए केले के टुकड़े डाल लें।
- अब एक बर्तन लें और उसमें 1-2 चम्मच घी गरम करें।
- अब इसमें चिरौंजी डालें। चिरौंजी के हल्की भूरी होने पर इसमें कसा हुआ नारियल डाल दें। इसे अच्छी तरह मिला लें और गैस बंद कर दें।
- जब चिरौंजी व नारियल का मिक्सचर ठंडा हो जाए, तो इसे दही की बाउल में डाल दें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब रायते में जीरा पाउडर, काली मिर्च व नमक डालकर मिला लें।
- रायते को सर्व करने से पहले इसके ऊपर रोस्टेड मखाना डाल दें। गार्निशिंग के लिए काजू या अनार दाने काम ले सकते हैं।
- अब रायते (Banana Raita) को फ्रिज में रख दें और फिर 10-15 मिनट बाद ठंडा-ठंडा सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।