24 घण्टे ऑनलाइन

बचे हुए राजमा-चावल से बनाएं ये डिश, नोट कर लें विकास खन्ना की ये रेसिपी

राजमा-चावल तो नॉर्थ इंडिया की फेवरेट डिश है और लगभग हर घर में बनती है। लेकिन घर में अगर राजमा चावल बच गए हैं तो यूं ही खाने या फेंकने की बजाय इनसे बना लें मजेदार चीज बॉल्स(Cheese Balls) । ये स्पेशल डिश विकास खन्ना ने…

24GhanteOnline
May 20, 2026
2 min read

राजमा-चावल तो नॉर्थ इंडिया की फेवरेट डिश है और लगभग हर घर में बनती है। लेकिन घर में अगर राजमा चावल बच गए हैं तो यूं ही खाने या फेंकने की बजाय इनसे बना लें मजेदार चीज बॉल्स(Cheese Balls) । ये स्पेशल डिश विकास खन्ना ने अपनी मां के लिए रेडी की थी। तो आप भी अगर बच्चों को कुछ हट के खिलाना चाहती हैं तो इस डिश को ट्राई कर सकती हैं। नोट कर लें बनाने का तरीका।

राजमा-चावल चीज बॉल्स (Cheese Balls) बनाने की सामग्री


पके हुए राजमा एक कप

एक चावल

बारीक कटे दो प्याज

हरी मिर्च बारीक कटी हुई

बारीक कटी धनिया की पत्ती

धनिया पाउडर

चाट मसाला

कॉर्नफ्लोर

दो चम्मच मैदा

ब्रेड क्रम्ब्स

तलने के लिए तेल

चीज क्यूब्स

राजमा-चावल बॉल्स (Cheese Balls) बनाने की विधि


-बचे हुए राजमा चावल को किसी बाउल में लें। उसमे बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया डाल दें।

-साथ में कॉर्न फ्लोर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, गरम मसाला पाउडर डाल दें। अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

-किसी बाउल में मैदा लेकर घोल तैयार कर लें। स्वाद के लिए एक चुटकी नमक और लाल मिर्च डाल दें।

-एक बाउल में ब्रेड क्रम्ब्स लें।

-अब राजमा चावल के मिक्सचर को लें और उन्हें गोल करके चपटा कर लें। उसके बीच में चीज क्यूब्स को रखें और अच्छी तरह से पैक करते हुए बॉल्स तैयार कर लें।

-कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार बॉल्स को मैदे की स्लरी में डुबोकर ब्रेड क्रम्ब्स लपेटें।

-गर्म तेल में डालकर गोल्डन फ्राई करें और रेडी हैं मजेदार चीज बॉल्स (Cheese Balls) ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।