24 घण्टे ऑनलाइन

नॉनवेज लवर्स के लिए बनाएं ये टेस्टी डिश, घर पर मिलेगा रेस्त्रां जैसा स्वाद

अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन लोग हैं और हफ्ते में एक बार चिकन रेसिपी जरूर ट्राई करते हैं तो ये मसालेदार चिकन अंगारा (Chicken Angara) की रेसिपी आपके स्वाद को एक अलग लेवल पर ले जाने वाली है। चिकन अंगारा एक स्मोकी मसालेदार…

24GhanteOnline
February 1, 2026
3 min read
नॉनवेज लवर्स के लिए बनाएं ये टेस्टी डिश,  घर पर मिलेगा रेस्त्रां जैसा स्वाद

अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन लोग हैं और हफ्ते में एक बार चिकन रेसिपी जरूर ट्राई करते हैं तो ये मसालेदार चिकन अंगारा (Chicken Angara) की रेसिपी आपके स्वाद को एक अलग लेवल पर ले जाने वाली है। चिकन अंगारा एक स्मोकी मसालेदार चिकन रेसिपी है, जिसे आप रोटी, चावल और नान के साथ सर्व कर सकते हैं। रेस्त्रां स्टाइल चिकन अंगारा(Chicken Angara) की ये रेसिपी ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को बेहद पसंद आता है। इस रेसिपी की खासियत यह है कि आप इसे अपने घर की पार्टी मेन्यू में भी जगह दे सकते हैं।

चिकन अंगारा (Chicken Angara) बनाने के लिए सामग्री


चिकन मैरीनेट करने के लिए

-1 किलो चिकन कटा हुआ

-1 कप सादा दही

-½ कप फ्राइड प्याज

-2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

-½ कप कद्दूकस किए हुए टमाटर

-2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

-1 चम्मच हल्दी पाउडर

-2 चम्मच नमक

-½ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

-1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी

भूनकर पीसने के लिए

-1 बड़ा चम्मच साबुत धनिये के बीज

-1 चम्मच साबुत काली मिर्च

-दालचीनी का 2 इंच का टुकड़ा

-1 चम्मच जीरा

-10 साबुत सूखी लाल मिर्च

ग्रेवी के लिए

-3 बड़े चम्मच घी

-3 बड़े चम्मच तेल

-2 साबूत तेजपत्ता

-3-4 लौंग

-2 साबुत बड़ी इलायची

दम लगाने के लिए

-1 टुकड़ा लकड़ी का कोयला

-1 चम्मच घी

चिकन अंगारा (Chicken Angara) बनाने का तरीका


चिकन अंगारा बनाने (Chicken Angara) के लिए सबसे पहले चिकन को मैरीनेट करें। इसके लिए सभी सामग्रियों को एक कटोरे में डालकर अच्छी तरह मिलाकर कटोरे को ढककर एक तरफ रख दें। इसके बाद भुने हुए मसालों का मिश्रण बनाकर तैयार कर लें। इसके लिए सभी सामग्रियों को एक पैन में डालकर मीडियम आंच पर हल्का रोस्ट कर लें।

इसके बाद पैन को आंच से हटाकर मसालों को ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद रोस्ट किए हुए मसालों को मिक्सी में डालकर उनका पाउडर बना लें।

अब रेस्त्रां स्टाइल चिकन अंगारा (Chicken Angara) की ग्रेवी तैयार करने के लिए सबसे पहले मीडियम हाई फ्लेम पर एक बड़े पैन में घी और तेल गरम कर लें।

तेल गर्म होने पर पैन में तेजपत्ता, लौंग और बड़ी इलायची डालकर 5 सेकेंड तक भूनें। इसके बाद पैन में मैरीनेट किया हुआ चिकन और मसालों का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

अब गैस को लो फ्लेम पर करके पैन को ढक्कन से ढककर 40-45 मिनट तक चिकन को पकाएं। चिकन के अच्छे से पकने तक उसे बीच-बीच में हिलाते रहें। अब नमक चेक करें।

चिकन अंगारा (Chicken Angara) में दम लगाने के लिए एक कोयले का टुकड़ा (या दालचीनी की छड़ी) को सीधा गैस की आंच पर तब तक गर्म करें जब तक वह लाल न हो जाए। इसके बाद कोयले को पैन के बीच में एक छोटा कटोरा रखकर उसके अंदर रख दें।

कोयले के ऊपर घी डालकर पैन का ढक्कन तुरंत लगा दें। 5 मिनट बाद पैन का ढक्कन हटाकर कोयला हटा दें और चिकन अंगारा (Chicken Angara) को कटे हुए हरे धनिया से गार्निश करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…