24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाइए जाएकेदार लाजवाब नॉन वेज डिश

चिकन लवर्स के लिए स्पेशल लाजवाब स्वाद वाली चिकन मसाला (Chicken Masala) रेसिपी लेकर आए हैं। इस रेसिपी से आप घर में बड़ी आसानी से चिकन मसाला (Chicken Masala) बनाकर तैयार कर सकते हैं। बनने का बाद आप अपनी उंगलिया चाटते रह…

24GhanteOnline
April 14, 2025
2 min read

चिकन लवर्स के लिए स्पेशल लाजवाब स्वाद वाली चिकन मसाला (Chicken Masala) रेसिपी लेकर आए हैं। इस रेसिपी से आप घर में बड़ी आसानी से चिकन मसाला (Chicken Masala) बनाकर तैयार कर सकते हैं। बनने का बाद आप अपनी उंगलिया चाटते रह जाएंगे।

चिकन मसाला (Chicken Masala) बनाने की सामग्री


1/2 किलो चिकन

4 प्‍याज (बारीक कटी हुई)

2 टमाटर (बारीक कटा हुआ)

1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्‍ट

1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

1 टीस्पून हल्‍दी पाउडर

1/2 टीस्पून धनिया पाउडर

1 टीस्पून जीरा पाउडर

5 काली मिर्च

3-4 इलायची

1 टुकड़ा दालचीनी

1 टीस्पून जीरा

2 लौंग

2 तेजपत्ता

1 टीस्पून गरम मसाला

नमक स्‍वादानुसार

1 कप तेल

1 कप पानी

चिकन मसाला (Chicken Masala) बनाने की विधि:


सबसे पहले साबुत मसालों को मिक्‍सी में डालकर बारीक पीस लें।

फिर चिकन पीस को अच्‍छी तरह से धोकर किचन पेपर से पानी सुखा लें।

अब मीडियम आंच पे एक पैन में तेल डालकर गर्म करने रखें।

तेल के गरम होते ही इसमें पिसे हुए मसाले, जीरा, दालचीनी, लौंग, तेजपत्ता और इलायची डालकर 15-20 सेकेंड्स तक भूनें।

इसके बाद प्‍याज और अदरक-लहसुन का पेस्‍ट डालकर भूने।

अब इसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्‍दी पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालकर 5 मिनट तक भूनें।

अब इसमें चिकन पीस और फिर नमक मिलाकर 5-7 मिनट तक पकाएं।

इसके बाद एक कप पानी डालकर पैन का ढक्‍कन बंद कर हल्‍की आंच पर 20 मिनट तक चिकन पकने दें।

तय समय के बाद आंच बंद कर दें।

तैयार है चिकन मसाला(Chicken Masala)। हरे धनिये से गार्निश कर गरमागरम सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…