24 घण्टे ऑनलाइन

इस स्ट्रीट फूड को घर पर ही बनाकर बच्चों को दे सरप्राइस

मोमोज (Momos) एक चाइनीज स्ट्रीट फूड है। यह भारत में काफी लोकप्रिय हो चुका है। यह खास तौर से बच्चों का फेवरेट स्ट्रीट फूड बन गया है। अधिकतर ठेलों या स्टॉल पर यह नजर आ जाता है। हालांकि हमारा मानना है कि बाहर की चीजें खाने…

24GhanteOnline
October 23, 2025
2 min read

मोमोज (Momos) एक चाइनीज स्ट्रीट फूड है। यह भारत में काफी लोकप्रिय हो चुका है। यह खास तौर से बच्चों का फेवरेट स्ट्रीट फूड बन गया है। अधिकतर ठेलों या स्टॉल पर यह नजर आ जाता है। हालांकि हमारा मानना है कि बाहर की चीजें खाने के लिए भले ही जी ललचाए, लेकिन ये सेहत के लिए अच्छी नहीं होतीं। ऐसे में आप वेज मोमोज (Momos) को भी घर पर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। सबसे बड़ी बात ये है कि आपको पूरी तरह से शुद्ध चटपटी डिश मिलेगी। यह हर प्रकार से फायदे का सौदा रहेगा। इन्हें बनाने में तेल का बहुत कम प्रयोग होता है। इन्हें भाप से पकाया जाता है इसलिए मोमोज (Momos) पचाने में आसान और पौष्टिक माने जाते हैं।

वेज मोमोज (Momos) बनाने की सामग्री


2 कटोरी मैदा
1 बारीक कटा हुआ प्याज
6 से 7 कद्दूकस की हुई लहसुन की कलियां
1/2 बारीक कटी हुई पत्ता गोभी
1/2 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
1 टेबल स्पून तेल (भरावन के लिए)
1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
2 टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनिया

वेज मोमोज (Momos) बनाने की विधि


- सबसे पहले एक बर्तन में मैदे में चुटकीभर नमक और पानी डालकर इसे नरम गूंथ लें और सेट होने के लिए ढककर रख दें।
- मोमोज का भरावन (स्टफिंग) बनाने के लिए कटोरी में कद्दूकस की गई पत्तागोभी, पनीर, प्याज, लहसुन, हरा धनिया सभी को काटकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इसमें तेल, काली मिर्च पाउडर व नमक मिलाएं और इसे भी घंटेभर के लिए रख दें। इससे पत्ता गोभी नरम हो जाएगी।
- निश्चित समय के बाद मैदा की गोल लोई बनाकर सूखे मैदा में लपेटकर छोटी-छोटी पतली पूरी बेल लें।
- फिर पूरियों के बीचों-बीच मोमोज का भरावन रखें और शेप देते हुए बंद कर दें। सारा मोमोज ऐसे ही भरकर तैयार कर लें।
- इन्हें पकाने के लिए मोमोज का भाप वाला बर्तन लें। सबसे नीचे वाले बर्तन में आधे से ज्यादा पानी भरकर गैस पर गरम करें।
- फिर पहले सैपेरेटर पर मोमोज रखकर गर्म पानी वाले बर्तन के ऊपर लगाकर सेट करें। बर्तन को चिकना जरूर कर लेना चाहिए।
- ढककर धीमी आंच पर भाप में 10 मिनट तक पकाएं।
- तैयार हैं वेज मोमोज (Momos) । इन्हें लाल मिर्च की चटनी और मेयोनीज के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।