चाइनीज भेल का ट्विस्ट इस डिश को बनाता है अलबेला, छुट्टी के दिन सब मिलकर उठाएं लुत्फ
कई दफा हमारी चटपटा खाने की इच्छा होती है। फिर दिमाग में तरह-तरह की डिश के ख्याल आते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही शानदार डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके मन को खुश कर देगी। यहां हम बात कर रहे हैं चाइनीज भेल…
कई दफा हमारी चटपटा खाने की इच्छा होती है। फिर दिमाग में तरह-तरह की डिश के ख्याल आते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही शानदार डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके मन को खुश कर देगी। यहां हम बात कर रहे हैं चाइनीज भेल (Chinese Bhel) की। जब भी मौका मिले पूरा परिवार एक साथ बैठकर इसका मजा लें। चाइनीज डिश में पारंपरिक भेल का ट्विस्ट न सिर्फ बच्चों को पसंद आएगा, बल्कि घर के अन्य सदस्यों को भी भाएगा। इसे बनाने का तरीका भी बेहद आसान है। वैसे भी जब भी भेल का नाम सुनते हैं तो लगता है कि मुंह में कोई जायकेदार चीज आ गई हो।
चाइनीज भेल (Chinese Bhel) बनाने कीसामग्री
नूडल्स – 1 कटोरी
शिमला मिर्च – ½ बारीक कटी हुई
गाजर – 1 बारीक कटी हुई
प्याज – 1 लच्छे में कटा हुआ
लहसुन – 3-4 कली (बारीक कटा हुआ)
सोया सॉस – 1½ टी स्पून
पत्ता गोभी – 1 कप
शेजवान चटनी – 1 टेबल स्पून
टोमेटो सॉस – 1 टेबल स्पून
विनेगर – ½ टी स्पून
काली मिर्च पाउडर – ¼ टी स्पून
रिफाइंड ऑयल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार
चाइनीज भेल (Chinese Bhel) बनाने कीविधि
- सबसे पहले खुले बड़े बर्तन में रिफाइंड ऑयल की कुछ बूंदें डालकर उबाल लें।
- जब पानी उबल जाए, तो उसमें थोड़ा सा नमक और नूडल्स डालकर 5-7 मिनट तक उबाल लें।
- नूडल्स से पानी निकालकर इसे एक बार ठंडे पानी से धो लें।
- कड़ाही में तेल गरम कर नूडल्स को कुरकुरा होने तक मध्यम आंच पर तल लें।
- दूसरे पैन में 2 टेबल स्पून रिफाइंड ऑयल डालें। जब तेल गरम हो जाए, तब उसमें लहसुन डालकर 1-2 मिनट भून लें।
- अब सारी सब्जियां डालकर 5 मिनट फ्राई करें।
- अब इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस और शेजवान चटनी डालकर अच्छी तरह मिलाकर गैस बंद कर दें।
- सब्जियों वाले इस मिश्रण को फ्राइड नूडल्स में डालकर अच्छी तरह मिला लें और शाम के स्नैक्स में (Chinese Bhel) गरमागरम सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
