24 घण्टे ऑनलाइन

इस वीकेंड पर बनाएं ये स्पेशल चाइनीज डिश

आज कल लोग सिंपल दाल- रोटी की जगह वीकेंड पर चाइनीज, मैक्सिकन जैसे फूड का स्वाद चखना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप नॉनवेज लवर हैं और वीकेंड की शुरूआत किसी टेस्टी फूड रेसिपी के साथ करना चाहते हैं तो ट्राई करें हनी…

24GhanteOnline
June 25, 2026
2 min read

आज कल लोग सिंपल दाल- रोटी की जगह वीकेंड पर चाइनीज, मैक्सिकन जैसे फूड का स्वाद चखना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप नॉनवेज लवर हैं और वीकेंड की शुरूआत किसी टेस्टी फूड रेसिपी के साथ करना चाहते हैं तो ट्राई करें हनी चिली चिकन (Honey Chilli Chicken) की ये टेस्टी रेसिपी। इस रेसिपी को आप घर पर ही बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं।

क्रिस्पी हनी चिली चिकन (Honey Chilli Chicken) बनाने के लिए सामग्री-


-चिकन - 500 ग्राम (ब्रेस्ट पीस)
-अंडे का सफेद भाग - 1
-नमक स्वादानुसार
-सफेद मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
-हरी मिर्च की चटनी - 1 बड़ा चम्मच
-मैदा - 1/4 कप
-मक्के का आटा - 1/4 कप
-सुगंधित पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
-अदरक लहसुन पाउडर - 1 चम्मच
-बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

क्रिस्पी हनी चिली चिकन (Honey Chilli Chicken) बनाने का तरीका-


क्रिस्पी हनी चिली चिकन (Honey Chilli Chicken) बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चिकन पीस डालकर उसके ऊपर नमक, सफेद मिर्च, ग्रीन चिली सॉस, मैदा, कॉर्न फ्लॉर, अंडे की सफेद जर्दी, अदरक-लहसुन का पाउडर, एरोमेटिक पाउडर और बेकिंग पाउडर जैसी सभी सामग्री को चिकन के साथ अच्छी तरह मिलाते हुए तेल में सुनहरा भूरा होने तक शैलो फ्राई करें।

हनी चिली सॉस बनाने के लिए-


-मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
-तिल का तेल - 2 बड़े चम्मच
-लहसुन कटा हुआ - 1 बड़ा चम्मच
-हरे प्याज - 2 बड़े चम्मच
-टमाटर केचअप - 2 बड़े चम्मच
-सोया सॉस - 1 बड़ा चम्मच
-रेड चिली सॉस - 1 बड़ा चम्मच
-शहद - 2 बड़े चम्मच
-नमक - 1/2 छोटा चम्मच
-तिल के बीज - 1 बड़ा चम्मच

हनी चिली सॉस बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में मक्खन, तिल का तेल, हरा प्याज, कटा हुआ लहसुन, टमाटर केचअप , सोया सॉस, रेड चिली सॉस, शहद, नमक, तिल का तेल और फ्राई किए हुए चिकन के टुकड़े डालकर अच्छी तरह सॉस में कोट करके आंच बंद कर दें। कटा हुआ हरा प्याज और तिल डालकर गार्निश करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।