24 घण्टे ऑनलाइन

ऐसे बनाएं मार्केट जैसा स्वादिष्ट समोसा, चटनी के साथ लें इसके चटखारे

हमारे देश के अधिकांश हिस्सों में समोसा काफी लोकप्रिय नमकीन डिश है। बाजार में चाहे कितने ही नए व्यंजन आ गए, लेकिन समोसा का स्थान कोई नहीं ले पाया। लोग आज भी समोसा (Samosa) को प्राथमिकता देते हैं। वे इसके स्वाद के दीवाने…

24GhanteOnline
March 21, 2026
4 min read

हमारे देश के अधिकांश हिस्सों में समोसा काफी लोकप्रिय नमकीन डिश है। बाजार में चाहे कितने ही नए व्यंजन आ गए, लेकिन समोसा का स्थान कोई नहीं ले पाया। लोग आज भी समोसा (Samosa) को प्राथमिकता देते हैं। वे इसके स्वाद के दीवाने हैं। कई हलवाई तो ऐसे हैं जो सिर्फ समोसा के दम पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं। उनकी दुकानों पर हर समय भीड़ लगी रहती है।

वैसे आपको बता दें कि इसे घर में भी उतना ही टेस्टी बनाया जा सकता है। इसके लिए बहुत ज्यादा मशक्कत करने की भी जरूरत नहीं है। अगर आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी आजमाएंगे तो इसमें गलती की गुंजाइश बेहद कम रहेगी। 10 मिनट के अंदर आलू के समोसे (Samosa) तैयार किए जा सकते हैं। धनिये और इमली की चटनी के साथ इसका जायका और बढ़ जाता है।

समोसा (Samosa) बनाने की सामग्री


मैदा - 2 कटोरी
घी या तेल - 1/3 कटोरी
अजवायन - 1/2 छोटा स्पून
नमक - स्वादानुसार
तेल (समोसे तलने के लिए) - आवश्यकतानुसार
2 उबले हुए आलू मीडियम (इसमें प्याज और मटर भी डाल सकते हैं)
जीरा - 1 छोटा स्पून
अदरक - 1 छोटा स्पून
लहसुन - 1/2 छोटा स्पून
धनिया पाउडर - 1 छोटा स्पून
जीरा पाउडर - 1/2 छोटा स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा स्पून
गरम मसाला - 1/2 छोटा स्पून
चाट मसाला - 1/2 छोटा स्पून
हरी मिर्च बारीक कटी हुई - 1
हरा धनिया बारीक कटा हुआ - 1 बड़ा स्पून
काजू कटे हुए - 8-10
किशमिश - 14-15

समोसा (Samosa) बनाने की विधि


- सबसे पहले आटा गूंथना होगा। एक बड़े बर्तन में आटा लें और उसमें पिघला हुआ घी, अजवायन और थोड़ा सा नमक डालें।
- अब इसे अच्छे से मिलाएं और हाथ में लेकर दबाकर देखें। अगर आटा लड्डू जैसा बनने लगे तो इसका मतलब है कि घी की मात्रा ठीक है।
- अगर ऐसा न हो तो थोड़ा सा घी और डाल दें। अब धीरे-धीरे पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटा न ज्यादा सख्त हो और न ज्यादा नरम।
- अब आटे को ढककर अलग रख दें। जब तक आटा सही होता है तब तक उसमें भरने के लिए आलू तैयार कर लें।
- इसके लिए सारे मसाले अलग निकाल लें। उबले हुए आलू को छोटा-छोटा काट लें।
- अब एक कटोरी में सारे मसाले (लाल मिर्च, धनिया व जीरा पाउडर, गरम मसाला) लेकर उसमें थोड़ा सा पानी डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- अब कड़ाही में 1 छोटा स्पून तेल डालें। जब तेल गरम हो जाए तब इसमें जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालें।
- जब सब भुन जाए तब इसमें गीला वाला मसाला डाल दें। इसे धीमी गैस पर भूनें जब तक की तेल अलग न होने लगे।
- जब मसाला भुन जाए तब इसमें कटा हुआ हरा धनिया डाल दें। हल्का सा चलाएं और फिर कटे हुए आलू इसमें डाल दें।
- साथ में चाट मसाला, नमक और काजू, किशमिश भी इसमें डाल दें। अब 3 से 4 मिनट तक धीमी गैस पर इसे भून लें। आलू भरने के लिए तैयार है।
- अब आटा लें और उसे एक बार फिर अच्छे से गूंथ लें। एक पराठे के बराबर आटा लें, गोल करें और हल्का सा मैदा लगाएं।
- अब इसे धीरे-धीरे करके गोल बेल लें। पराठे जितना बड़ा बेलें और फिर इसे बीच से काट दें।अब दोनों को अलग करें और एक भाग को लेकर उसके किनारों पर पानी लगाएं। दोनों किनारे उठाएं और आपस में चिपका दें।
- चिपकाने के बाद ये एक तिकोना बन जाएगा। इसी तरह सारे समोसे (Samosa)  बना लें और फिर गरम तेल में इन्हें धीमी गैस पर भून लें।
- तेल इतना होना चाहिए की समोसे (Samosa) उसमें पूरी तरह डूब जाएं। अब इन्हें धीरे-धीरे फ्राई होने दें।
- एक बार समोसे को फ्राई होने में 10 मिनट ही लगते हैं। जब समोसे (Samosa)  हल्के भूरे हो जाएं तब निकाल लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…