ऐसे बनाएं जायकेदार मुगलई पुलाव
आप सभी ने बिरयानी और पुलाव का सेवा तो कई बार लिया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें बनाने के कई तरीके होते हैं जिसकी वजह से इनके स्वाद भी अलग-अलग होते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए होटल जैसा जायकेदार…
आप सभी ने बिरयानी और पुलाव का सेवा तो कई बार लिया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें बनाने के कई तरीके होते हैं जिसकी वजह से इनके स्वाद भी अलग-अलग होते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए होटल जैसा जायकेदार मुगलई पुलाव (Mughlai Pulao) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। नॉनवेज के शौकीन लोगों को यह एक यादगार स्वाद देगा। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
मुगलई पुलाव (Mughlai Pulao) बनाने की सामग्री
- 600 ग्राम फ्रेश चिकन
- 300 ग्राम चावल
- 250 ग्राम प्याज
- 50 ग्राम घी
- 6 बादाम
- 2 चम्मच काजू
- 2 चम्मच पिस्ता
- 2 चम्मच किशमिश
- 1 चम्मच अदरक, लहसुन का पेस्ट
- 2 चम्मच नमक
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच सौंफ
- 1 चम्मच धनिये के बीज
- 2 तेज पत्ता
- 1 दालचीनी छड़ी
- 5 लौंग
- 5 काली मिर्च
- 2 काली इलायची
- 5 हरी इलायची
- 1/2 चम्मच केसर
मुगलई पुलाव (Mughlai Pulao) बनाने की विधि
- सबसे पहले आप चिकन के छोटे-छोटे टुकड़े कर एक कटोरे में डाल लें। फिर उसमें नमक, लाल मिर्च और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद आप इसे मैरिनेट होने के लिए करीब 2 घंटे के लिए रख दें। आप इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं।
- अब एक पैन में थोड़ा घी डालकर गर्म करें और फिर काजू, किशमिश, पिस्ता और बादाम डालकर अच्छी तरह भून लें। आप दूसरे फ्राइंग पैन में चिकन के पीस डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद चिकन और मेवा को निकालकर प्लेट में रख लें।
- अब प्याज को काटकर भूनें और इसमें अदरक-लहुसन का पेस्ट मिलाएं। इसके बाद आप जीरा, सौंफ, धनिया, तेज पत्ता, दालचीनी स्टिक, लौंग, काली मिर्च, काली और हरी इलायची और नमक डालें।
- अब आप इस मिक्सचर में चावल डालें और फिर पानी व केसर डालकर अच्छी तरह मिला लें। कुछ देर बाद आप इसमें तले हुए चिकन को मिक्स करें और मिलाकर करीब 20 मिनट तक पकाएं।
- जब आपका चिकन और चावल अच्छी तरह पक जाएं। तब इसमें भुनी हुई मेवा का मिक्सचर मिला लें। अब सभी चीजों को मिलाकर कुछ देर तक रखें। अब आपका मुगलई पुलाव (Mughlai Pulao) बनकर तैयार है, जिसे आप सर्व कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
