डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी
पनीर बहुत से लोगों का पसंदीदा फूड आइटम होता है। इसका जिक्र आते ही लोग चहकने लगते हैं। पनीर से कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। वे सभी अपने अलग स्वाद के चलते लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। आज हम आपको पनीर पुलाव (Paneer…

पनीर बहुत से लोगों का पसंदीदा फूड आइटम होता है। इसका जिक्र आते ही लोग चहकने लगते हैं। पनीर से कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। वे सभी अपने अलग स्वाद के चलते लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। आज हम आपको पनीर पुलाव (Paneer Pulao) की रेसिपी बताएंगे। पुलाव की कई वैरायटी होती है और यह उन्हीं में से एक है। इसे बहुत शौक से खाया जाता है। पनीर की वजह से यह डिश प्रोटीन से भरपूर हो जाती है। घर पर अगर कोई मेहमान आ जाए और उसके लिए डिनर में कुछ खास बनाने की इच्छा हो तो यह एक शानदार ऑप्शन है। आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी की मदद से होटल जैसा पनीर पुलाव (Paneer Pulao) तैयार कर सकते हैं।
पनीर पुलाव (Paneer Pulao) बनाने की सामग्री
चावल – 1 कप
पनीर कटा – 1 कप
हरे मटर – 1/2 कप
प्याज लंबाई में कटा – 1
तेजपत्ता – 1
नींबू रस – 1 टी स्पून
हरी मिर्च बारीक कटी – 2
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
लौंग – 2
नमक – स्वादानुसार
तेल – जरुरत के अनुसार
घी – आवश्यकतानुसार
पनीर पुलाव (Paneer Pulao) बनाने की विधि
- सबसे पहले अच्छी क्वालिटी के चावल लें और उन्हें साफ कर पानी से धो लें। इसके बाद चावल को आधा घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- जब तक चावल भिगोये हुए हैं उसी दौरान एक प्रेशर कुकर में एक टी स्पून तेल और एक टी स्पून घी डालकर धीमी आंच पर गरम करने के लिए गैस पर रख दें।
- पुलाव में घी का उपयोग स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। तेल और घी गरम होने के बाद उसमें लौंग, कद्दूकस की हुई अदरक डाल दें।
- इसके बाद दालचीनी, तेजपत्ता डालकर इन सभी सामग्रियों को 1 मिनट तक भून लें। अब इसमें हरी मिर्च और लंबाई में कटा प्याज डालकर भूनें।
- प्याज तब तक भूनें जब तक नरम होकर उसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। हरे मटर के दाने और भिगोकर रखे चावल को कुकर में डाल दें और 1-2 मिनट भूनें।
- इसमें स्वादानुसार नमक और आवश्यकता के अनुसार पानी डालकर मिला दें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें और गैस ऑन कर रख दें।
- जब कुकर में 3-4 सीटी आ जाएं तो गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें।
- इस दौरान पनीर को लेकर चौकोर काट लें और और उन्हें नॉनस्टिक पैन/कड़ाही में थोड़े से तेल में हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें। इन्हें एक बाउल में अलग निकाल लें।
- जब प्रेशर पूरी तरह से रिलीज हो जाए तो कुकर का ढक्कन खोलें और उसमें तले हुए पनीर के टुकड़े डालकर मिला दें।
- आपका पनीर पुलाव (Paneer Pulao) बनकर तैयार है। इसे सर्व करने से पहले कटी हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
