24 घण्टे ऑनलाइन

नवरात्रि मीठे में ट्राई करें कुछ नया, बनाएं ये फेमस गुजराती मिठाई

व्रत और त्योहारी सीजन के शुरुआत के साथ मीठा खाने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। नवरात्रि भी शुरू हो चुकी है, ऐसे में लोग नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं। इन नौ दिनों में फलाहार के लिए कई तरह के व्यंजन और डेजर्ट बनाए जाते…

24GhanteOnline
April 2, 2025
3 min read

व्रत और त्योहारी सीजन के शुरुआत के साथ मीठा खाने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। नवरात्रि भी शुरू हो चुकी है, ऐसे में लोग नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं। इन नौ दिनों में फलाहार के लिए कई तरह के व्यंजन और डेजर्ट बनाए जाते हैं। व्रत में अक्सर लोग हलवा, बर्फी, साबूदाना और सिंघाड़े से बनी हुई डिश का स्वाद लेते हैं। ऐसे में यदि आप रोज-रोज साबूदाना और सिंघाड़े से बनी डिशेज खाकर बोर हो गए है, तो चलिए इस बार कुछ नया ट्राई करते हैं। आज हम आपके नवरात्रि व्रत को सफल बनाने के लिए एक स्वादिष्ट और पारंपरिक मिठाई दूध पाक (Doodh Pak) की रेसिपी शेयर करेंगे। यह खास रेसिपी गुजरात की लोकप्रिय और पारंपरिक मिठाई है, जो हर खास अवसर पर बनाई जाती है। चलिए बिना देर किए इसे बनाने की रेसिपी के बारे में जान लेते हैं।

दूध पाक (Doodh Pak) बनाने के लिए सामग्री


1 लीटर-दूध
1 टेबल स्पून-समा चावल
1 टेबल स्पून-घी
1/2 कप-चीनी
1/2 टीस्पून-इलायची पाउडर
3-4 लड़ी केसर
आधा कटोरी बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

दूध पाक (Doodh Pak) कैसे बनाएं


- दूध पाक (Doodh Pak) बनाने के लिए सबसे पहले समा चावल को साफ पानी में धोकर पानी निथार लें।
- अब समा चावल में अच्छे से घी मिलाकर एक तरफ रखें।
- 2-3 चम्मच दूध में केसर मिलाकर इसे भी साइड में रखें।
- अब दूध को मध्यम आंच में उबालने के लिए रखें, दूध जब गाढ़ा हो जाए तो घी वाला चावल मिलाकर पकाएं।
- लगातार चलाते हुए चावल और दूध को मध्यम आंच में पका लें।
- साथ ही ड्राई फ्रूट्स, केसर और इलायची पाउडरडालकर मिक्स करें।
- 30-40 मिनट तक इसे ऐसे ही चलाते हुए पका लें और जब यह अच्छे से पक जाए तो आंच बंद कर ठंडा होने दें।
- दूध पाक (Doodh Pak) जब ठंडा हो जाए तो कटोरी में दूध पाक निकालकर ड्राई फ्रूट्स और गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश कर सर्व करें।

दूध पाक (Doodh Pak) बनाते वक्त इन टिप्स को करें फॉलो


दूध पाक (Doodh Pak) को और ज्यादा मलाईदार बनाने के लिए फुल क्रीम मिल्कका उपयोग करें।
दूध पाक (Doodh Pak) को जितना ज्यादा कम आंच में बनाएंगे, स्वाद उतना ज्यादा अच्छा आएगा।
बेहतर स्वाद के लिए कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
समा चावल को धोने के बाद दूध में भिगोकर रखें और दूध में मिलाने से पहले उसे बारीक कूट लें और फिर दूध मिलाकर रखें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…