24 घण्टे ऑनलाइन

हर मौसम में बाल रहेंगे सिल्की और स्मूथ, अपनाएं ये उपाय

दुनिया का हर इंसान चाहता है कि उसके सर पर जितने भी बाल (Hair) हैं वो न तो टूटे और वे हमेशा चमकदार रहें। क्योंकि बाल किसी भी व्यक्ति की सुन्दरता को बढाने का काम करते हैं। लेकिन सर्दियों में अक्सर बाल रूखे (Dry hair) और…

24GhanteOnline
September 19, 2025
3 min read

दुनिया का हर इंसान चाहता है कि उसके सर पर जितने भी बाल (Hair) हैं वो न तो टूटे और वे हमेशा चमकदार रहें। क्योंकि बाल किसी भी व्यक्ति की सुन्दरता को बढाने का काम करते हैं। लेकिन सर्दियों में अक्सर बाल रूखे (Dry hair) और बेजान हो जाते हैं। जिसका मुख्य कारण पोषण की कमी होता हैं।

बाल (Hair)  चाहे कैसे भी हो उन्हें देखभाल की जरूरत पड़ती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लाये हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप अपने बालों में जान ला सकते हैं और अपनी ख़ूबसूरती बढ़ा सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में जो रूखे बालों (Dry Hair)  को मिनटों में बनाएँगे सिल्की और स्मूथ।

* तेल :

बालों का रूखापन (Dry hair) दूर करने के लिए पोषण बहुत जरूरी होता है। आपको अपने बालों को ऐसा पोषण देना चाहिए, जो उन्हें सिल्की और मजबूत बनाये। तेल बालों को पूरा पोषण देने में मदद करते हैं। इसके लिए बराबर मात्रा में नारियल और बादाम का तेल मिलायें। इसमें आधा चम्मच अरंडी का तेल मिला लें। इसके बाद यदि आप चाहें तो इसमें कुछ बूंदें रोजमैरी या लैवेंडर का तेल भी मिला सकते हैं। इन्हें अच्छी तरह मिला लें और स्कैल्प पर इससे मालिश करें। बाद में बालों को शैम्पू करके हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

* कद्दू :

कद्दू के प्रयोग से भी डैमेज बालों की समस्या को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आप एक कद्दू को शिकार इसके टुकड़े बना लें। अब इन टुकड़ो में थोड़ा दही मिलाकर इस मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगाए। कुछ देर रखने के बाद बालों को साफ पानी से धो दें। कद्दू में बहुत से विटामिन मौजूद होते हैं जो हमारे बालों को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

* कच्चा दूध और बेसन :

ड्राई या रफ़ बालो (Dry hair) को ठीक करने का यह अच्छा तरीका है। इसके लिए सबसे पहले 1 कप कच्चा दूध लीजिये और इसमें 2-3 चम्मच बेसन मिला लीजिये, अब इन्हे अच्छी तरह से मिलकर पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को बालो पर अच्छी तरह से लगाने और 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर बालो को ठन्डे पानी से धो ले। ऐसा करने से आपके बाल चमकदार तो होंगे ही साथ ही उनका रूखापन भी गायब हो जायेगा।

* आहार हो सही :

इन सबसे अलावा आपको अपने खान-पान का भी ध्यान रखना होगा। आप पौष्टिक और संतुलित भोजन लें और अधिक से अधिक तरल पदार्थ लें। अपने भोजन में प्रोटीन युक्त आहार अधिक शामिल करें। बालों के सही पोषण के लिए आपके आहार का सही होना बहुत जरूरी है।

* शहद :

सेहत पर शहद के फायदों के बारे में तो हमें जानकारी है। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि बालों को सिल्की और हेल्दी बनाने में शहद का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए दो कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिला लें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे बालों पर अच्छी तरह लगाकर छोड़ दें। आधा घंटे बाद अच्छी तरह धो लें। आपके बाल नरम और स्मूथ हो जाएंगे।

* बेकिंग सोडा :

किंग सोडा के प्रयोग से बालों की गंदगी साफ की जा सकती है। इसके प्रयोग के लिए एक चमम्च बेकिंग सोडा लें और इसे एक कप पानी में डाल दें। अब इस पानी से बालों को धोए। इसके अलावा आप बेकिंग सोडा को शैम्पू में भी मिला सकते हैं। इससे बाल मुलायम बन जाते है और बालों की निचली त्वचा में नमी आने लगती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।