24 घण्टे ऑनलाइन

खाने में लगाएं राजस्थानी डिश का तड़का, कभी नहीं भूलोगे स्वाद

घर पर स्वादिष्ट भर्ता बनाने के लिए लोग आलू और बैंगन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इनका भर्ता तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या कभी हरी मिर्च का भर्ता (Green Chilli Bharta) ट्राई किया है। यह एक राजस्थानी रेसिपी है।…

24GhanteOnline
July 9, 2025
2 min read

घर पर स्वादिष्ट भर्ता बनाने के लिए लोग आलू और बैंगन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इनका भर्ता तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या कभी हरी मिर्च का भर्ता (Green Chilli Bharta) ट्राई किया है। यह एक राजस्थानी रेसिपी है। इसका स्वाद लाजवाब होता है और जो इसे एक बार खा लेता है वो इसे कभी नहीं भूल पाता। वह चाहेगा कि जल्द से जल्द फिर से कोई ऐसा मौका आए जब उसे यह शानदार डिश खाने का मौका मिले। आज हम आपको इसे बनाने की विधि बता रहे हैं, जिसकी मदद से जरा भी जोर नहीं आएगा। हरी मिर्च का भर्ता (Green Chilli Bharta) ठंडा होने के बाद ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। ऐसे में आप भर्ता तैयार करने के बाद इसे कुछ देर तक फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख सकते हैं।

हरी मिर्च का भर्ता (Green Chilli Bharta) बनाने की सामग्री


200 ग्राम कटी हुई हरी मिर्च
2 चम्मच राई
डेढ़ चम्मच सौंफ
1 चम्मच मेथी
तीन-चौथाई कप दही
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा चम्मच शक्कर
1 चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक

हरी मिर्च का भर्ता (Green Chilli Bharta) बनाने की विधि


- सबसे पहले राई, सौंफ और मेथी को पैन में ड्राई रोस्ट कर लें। अब इन सभी चीजों को पीसकर पाउडर बना लें।
- इसके बाद पैन में तेल गरम करें। अब इसमें थोड़ी सी राई और मेथी डालकर भूनें। फिर इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालकर सॉफ्ट होने तक भूनें।
- साथ ही मिर्च को भूनते हुए इसे कूटते भी रहें। मगर ध्यान रहे कि मिर्च हल्की दरदरी ही रहे और इसका पेस्ट ना बनें।
- मिर्च सॉफ्ट होने के बाद इसमें हल्दी पाउडर डालें और 30 सैकंड तक पकाएं।
- अब इसमें दही, नमक और शक्कर डालकर मिलाएं। इसके बाद पैन में सौंफ, राई और मेथी का रोस्टेड पाउडर मिक्स कर दें।
- फिर पानी सूखने तक इस भर्ते को पकाएं और फिर इसमें नींबू का रस डालकर सर्व करें। तैयार है हरी मिर्च का भर्ता (Green Chilli Bharta) ।
- इसे सर्व करने से पहले ऑरिगेनो या हरी धनिया से गार्निश कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…