24 घण्टे ऑनलाइन

घर पर बनाएं ये लाजवाब डिश, भूल जाएंगे होटल में खाना

मशरुम खाने में टेस्टी होने के साथ ही साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। मशरुम में कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर में को पोषण पहुंचाने में हेल्प करते है। मशरुम में प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी,…

24GhanteOnline
January 30, 2026
2 min read
घर पर बनाएं ये लाजवाब डिश, भूल जाएंगे होटल में खाना

मशरुम खाने में टेस्टी होने के साथ ही साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। मशरुम में कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर में को पोषण पहुंचाने में हेल्प करते है। मशरुम में प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन डी औऱ कॉपर के साथ साथ कई पोषक तत्व मौजूद होते है।

इसकी सब्जी खाने बहुत ही टेस्टी होती है। आमतौर पर चिली गार्लिक मशरूम खाने के लिए लोग होटल या फिर रेस्टोरेंट में जाते है या फिर ऑर्डर करके घर में खाते है। पर अब आपको इसकी जरुरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि आज हम आपको घर में ही होटल रेस्टोरेंट स्टाईल चिली गार्लिक मशरूम (Chilli Garlic Mushroom) रेसिपी बताने जा रहे है।

चिली गार्लिक मशरूम (Chilli Garlic Mushroom) बनाने के लिए सामग्री


तेल 3 चम्मच

बारीक कटा प्याज

1 कटी हुई शिमला मिर्च

मशरूम

नमक स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर

1 चम्मच टोमैटो केचअप

1 चम्मच नीबू का रस

1 चम्मच  हरा प्याज

गार्निशिंग के लिए चिली गार्लिक पेस्ट के लिए पानी में भिगोया लाल मिर्च

6 लहसुन की कलियां

10 चीनी

2 चम्मच

चिली गार्लिक मशरूम (Chilli Garlic Mushroom) बनाने का तरीका


घर में ही होटल रेस्टोरेंट स्टाईल  चिली गार्लिक मशरुम (Chilli Garlic Mushroom) बनाने के लिए सबसे पहले आप लाल मिर्च को कम-से-कम एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब मिर्च को पानी से निकालकर लहुसन की कलियां, चीनी और थोड़े से पानी के साथ ग्राइंडर में डालकर पीस लें।

पैन में थोड़ा-सा तेल डालें। तेल के गर्म होने पर प्याज को उसमें डालें और सुनहरा होने तक तलें। अब चिली गार्लिक पेस्ट को पैन में डालें और अच्छी तरह से भूनें।

जब लहसुन का कच्चापन खत्म हो जाए तो पैन में शिमला मिर्च डालें और तेज आंच पर एक से दो मिनट तक पकाएं। अब कटा हुआ मशरूम पैन में डालें और सभी सामग्री को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।

स्वादानुसार नमक डालें और मशरूम के मुलायम होने तक पकाएं। बारीक कटे हरे प्याज से गार्निश कर रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…