24 घण्टे ऑनलाइन

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

कोरियन खाने का ट्रेंड भारत में इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर भी कोरियन खाने की रेसिपीज वायरल होती रहती हैं। कोरियन स्पाइसी नूडल्स को ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं क्योंकि ये खाने में काफी अलग और बेहद…

24GhanteOnline
February 1, 2026
2 min read
घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

कोरियन खाने का ट्रेंड भारत में इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर भी कोरियन खाने की रेसिपीज वायरल होती रहती हैं। कोरियन स्पाइसी नूडल्स को ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं क्योंकि ये खाने में काफी अलग और बेहद टेस्टी है। अगर आपने आज तक कोरियन खाना नहीं खाया है तो इस बार कोरियन चिली पोटैटो बॉल्स (Korean Chili Potato Balls) बनाकर खाएं। ये स्वाद में काफी अलग और टेस्टी लगती है। कोरियन चिली पोटैटो बॉल्स बनाना भी काफी आसान है। शाम को स्नैक्स के तौर पर इन्हें खाया जा सकता है। यहां सीखिए कोरियन चिली पोटैटो बॉल्स (Korean Chili Potato Balls) बनाने का तरीका।

कोरियन चिली पोटैटो बॉल्स (Korean Chili Potato Balls) बनाने के लिए चाहिए-


चार उबले मसले हुए आलू

चार बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर

एक बड़ा चम्मच तेल

चार से पांच लहसुन की कटी हुई कलियां

दो बड़े चम्मच सोया सॉस

एक बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया

आधा बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

आधा छोटा चम्मच सफेद तिल

एक से डेढ लीटर पानी

कोरियन चिली पोटैटो बॉल्स (Korean Chili Potato Balls) बनाने का तरीका


कोरियन चिली पोटैटो बॉल्स (Korean Chili Potato Balls) बनाने के लिए सबसे फहले कुछ आलू लें और इसे अच्छे से धो लें। फिर इन आलू को अच्छे से उबालें। उबालने के बाद इन आलू को मसले लें।

फिर 4 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर आटा मसले आलू में डालें और अच्छे से मिलाएं। अब आलू का आटा तैयार हो गया होगा। इस आटे का छोटा-छोटा हिस्सा लें और बॉल्स तैयार कर लें।

अब एक पैन में एक लीटर पानी और एक बड़ा चम्मच तेल डालें और इसमें आलू के बॉल्स डालें। इसे कम से कम 10 मिनट तक उबालें।

अब इन उबले आलू में धनिया पत्ती, चार लहसुन की कटी हुई कलियां, दो बड़े चम्मच सोया सॉस, आधा बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, सफेद तिल और आधा कप गर्म तेल डालें।

सभी को अच्छे से मिलाएं और कोरियाई चिली पोटैटो बॉल्स (Korean Chili Potato Balls)  का मजा लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।