रिमझिम बारिश में लें इस टेस्टी रेसिपी का स्वाद, भूल जाएंगे स्ट्रीट फूड
रिमझिम बारिश में बाहर बालकनी में बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए अगर कुछ चटपटा खाने को मिल जाए तो चाय और मौसम, दोनों का मजा डबल हो जाता है। मानसून के दौरान आपकी चटपटा खाने की इसी क्रेविंग को समझते हुए हम आपके लिए लेकर आए…
रिमझिम बारिश में बाहर बालकनी में बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए अगर कुछ चटपटा खाने को मिल जाए तो चाय और मौसम, दोनों का मजा डबल हो जाता है। मानसून के दौरान आपकी चटपटा खाने की इसी क्रेविंग को समझते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं एकदम अलग और टेस्टी रेसिपी, नाम है मैगी समोसा (Maggi Samosa) । आपने आज तक आलू, पनीर जैसी चीजों से बने कई तरह के समोसे खाए होंगे लेकिन मैगी समोसा की ये रेसिपी बाकी समोसा रेसिपी से बिल्कुल हटकर और टेस्टी है। इस समोसा रेसिपी की खासियत यह है कि इसे बनाना तो आसान है ही साथ ही यह बच्चों का भी फेवरेट है। तो चलिए इस मानसून बाहर के स्ट्रीट फूड को कहें नो और घर पर बनाएं टेस्टी मैगी समोसा।
मैगी समोसा (Maggi Samosa) बनाने के लिए सामग्री-
-300 ग्राम मैदा
-1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
-नमक स्वाद अनुसार
-तेल आवश्यकतानुसार
-2 कप पानी
-1/2 छोटा चम्मच अदरक
-1/2 छोटा चम्मच लहसुन
-2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा प्याज
-1 छोटा चम्मच कॉर्न स्टार्च
-2 बड़े चम्मच गाजर
-1/4 कप पत्ता गोभी
-2 चम्मच बीन्स
-1 चम्मच शिमला मिर्च
-1 छोटा चम्मच रेड चिली सॉस
-2 बड़े चम्मच सोया सॉस
मैगी समोसा (Maggi Samosa) बनाने का तरीका-
मैगी समोसा (Maggi Samosa) बनाने के लिए सबसे पहले मैगी नूडल्स को उबालकर अलग रख लें। साथ ही समोसे में डाली जाने वाली सब्जियों को बारीक लंबा-लंबा काटकर रख लें। अब पैन में तेल गर्म करके उसमें अदरक, लहसुन और चुटकी भर नमक डालकर अच्छी तरह सॉते करें।
अब इसमें कटी हुई सब्जियां, रेड चिली सॉस और सोया सॉस डालकर मिक्स कर लें। थोड़ी देर सब्जियों को भूनने के बाद इसमें हरा प्याज मीडियम आंच पर 5 मिनट भून लें और उसके बाद पैन में कॉर्नस्टार्च डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। अब पैन में मैगी नूडल्स डालें और सभी चीजों को एक साथ अच्छी तरह मिलाते हुए 3-4 मिनट के लिए पकाएं।
अब एक बर्तन में मैदा, अजवाइन, नमक, थोड़ा-सा तेल और पानी डालकर उससे आटा गूंथकर ढककर 30 मिनट के लिए रखें। आधे घंटे बाद इस आटे से बनी लोइयां बेलकर पूरी का आकार दें।
आटे की इन शीट्स को लेकर किनारे से थोड़ा सा पानी लगाते हुए शीट की पॉकेट बनाएं। इस पॉकेट में नूडल्स भरकर किनारों को अच्छी तरह से सील कर लें।
अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करके समोसे को सुनहरा रंग होने तक फ्राई करें। आपके टेस्टी समोसे (Maggi Samosa) बनकर तैयार हैं। इन्हें चाय की प्याली के साथ गर्मागर्मा सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
