24 घण्टे ऑनलाइन

होली पर ऐसे बनाएं मावा गुझिया, खाते ही मेहमान कहेंगे वाह

आज हम आपके लिए मावा गुझिया (Mawa Gujiya) रेसिपी लेकर आए हैं। मावा गुझिया (Mawa Gujiya) एक पारम्परिक मिठाई है, जो आमतौर पर किसी त्यौहार अथवा किसी खास मौके (विशेषकर होली) पर बनाई जाती है। कुछ लोग इसे कुसली के नाम से भी…

24GhanteOnline
March 11, 2025
3 min read

आज हम आपके लिए मावा गुझिया (Mawa Gujiya) रेसिपी लेकर आए हैं। मावा गुझिया (Mawa Gujiya) एक पारम्परिक मिठाई है, जो आमतौर पर किसी त्यौहार अथवा किसी खास मौके (विशेषकर होली) पर बनाई जाती है।

कुछ लोग इसे कुसली के नाम से भी पुकारते हैं। यह बनाने में आसान है और तैयार होने के बाद बिना फ्रिज के कई दिनों तक रख कर उपयोग में लाई जा सकती है। तो आइए, गुझिया बनाने की विधि जानते हैं। हमें पूरा यकीन है कि मावा गुझिया रेसिपी आपको पसंद आएगी।

आवश्यक सामग्री :


गुझिया में भरने के लिये-


मावा/खोया_Mawa – 400 ग्राम,

शक्कर – 400 ग्राम (पिसी हुई),

सूजी – 100 ग्राम,

सूखा नारियल– 100 ग्राम,

काजू – 100 ग्राम (महीन कतरे हुए),

किशमिश – 50 ग्राम (डंठल रहित),

घी – 02 बड़े चम्मच,

छोटी इलाइची -08 (छील कर कूटी हुई)

गुझिया का आटा तैयार करने के लिये-

मैदा-500 ग्राम,

दूध– 50 ग्राम,

घी– 125 ग्राम (आटा में डालने के लिये),

घी – गुझिया तलने के लिये।

विधि :


*मावा गुझिया रेसिप के लिए सबसे पहले गुझियों में भरने के लिए भरावन तैयार करना है। उसके लिए एक भारी तले की कढ़ाई लें और उसमें मावा (खोया) को हल्का भूरा होने तक भून लें और उसे एक एक अलग बर्तन में निकाल लें।

*इसके बाद कढ़ाई में घी डालें और सूजी डाल कर उसे भी हल्का ब्राउन होेने तक भून लें। भुन जाने पर सूजी को भी एक अलग बर्तन में निकाल लें। अब मावा (खोया), सूजी, शक्कर और मेवों को अच्छी तरह से मिला लें। अब आपकी भरावन तैयार है।

*अब गुझिया बनाने के आटा की तैयारी करनी है। इसके लिए सबसे पहले घी को पिघला लें। फिर उसे छने हुए मैदा में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद दूध को भी आटे में मिला दें और उसके बाद पर्याप्त मात्रा में पानी डालकर थोड़ा कड़ा आटा गूथ लें। गुथे हुए आटे को एक बर्तन में रख दें और उसे गीले कपड़े से ढ़क कर आधे घंटे के लिए रख दें।

*आधे घंटे के बाद आटे को खोलें और उसे एक बार पुन: हल्के हाथों से गूथ लें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। ये लोइयां सूख कर कड़ी न हो जाएं, इसलिए इन्हें गीले कपड़े से ढक दें। इसके बाद एक-एक लोई लें और उसे पूरी की शक्ल में बेल लें।

*अब एक-एक पूरी को उठाएं और उसके बीच में दो बड़े चम्मच भरावन सामग्री रख कर पूरी को बीच से पलट दें और किनारे के सिरों को मोड़ कर बंद कर दें। आप चाहें तो इसके लिए गुझियों के सांचे का भी प्रयोग कर सकते हैं।

*सारी गुझिया भरने के बाद एक मोटे तले की कढ़ाई में घी गरम करें। घी गरम होने पर आंच को मीडियम कर दें और उसमें जितनी गुझिया आराम से तल सकें, उतनी डालें और हल्की भूरी होने तक उलट-पलट कर तल लें।

*अब आपकी स्वादिष्ट मावा गुझिया तैयार हैं। इन्‍हें एक प्लेट में गर्मा-गरमा गुझिया निका‍लें और परोसें। बची हुई गुझिया को ठंडी होने के बाद किसी एअर टाइट डब्बे में रखें और दो सप्ताह तक आराम से उपयोग करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…