24 घण्टे ऑनलाइन

गेस्ट के लिए बनाएं दाल हलवा, नोट करें रेसिपी

शादी हो या घर पर कोई पार्टी या फिर सर्दियों में डिनर का बढ़ाना हो मजा, खाने के बाद सर्व किया जाने वाला मूंग दाल हलवा (Moong Dal Halwa) हर मौके के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह डिजर्ट बच्चों का ही नहीं बड़े लोगों का भी…

24GhanteOnline
December 1, 2025
2 min read

शादी हो या घर पर कोई पार्टी या फिर सर्दियों में डिनर का बढ़ाना हो मजा, खाने के बाद सर्व किया जाने वाला मूंग दाल हलवा (Moong Dal Halwa) हर मौके के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह डिजर्ट बच्चों का ही नहीं बड़े लोगों का भी खासा फेवरेट होता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है पंजाबी स्टाइल में ये टेस्टी हलवा।

मूंग दाल का हलवा (Moong Dal Halwa) बनाने के लिए सामग्री-



  • आधा कप 5 से 6 घंटे भीगी हुई धुली मूंग दाल

  • 1/2 कप घी

  • आधा कप (पानी और दूध के साथ मिली हुई) चीनी

  • 1/2 कप दूध

  • 1 कप पानी

  • 1/4 टी स्पून इलाइची पाउडर

  • 2 टेबल स्पून रोस्टेड बादाम


मूंग दाल का हलवा (Moong Dal Halwa) बनाने का तरीका-


मूंग दाल का हलवा (Moong Dal Halwa)बनाने के लिए दाल को धोकर उसे दरदरा पीस लें। अब दूध वाले मिश्रण को गर्म करके चीनी घुलने दें, इसमें उबाल आने दें और जितनी जरूरत है उतना गर्म होने दें। एक कड़ाही में घी और दाल को मिक्स करें, इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह फ्राई करें। फ्राई दाल में दूध वाला मिश्रण डाले और अच्छे से मिलाएं।

धीमी आंच पर पकाएं ताकि सारा पानी और दूध पूरी तरह सूख जाए, घी अलग होने तक दोबारा अच्छे से फ्राई करें। इसमें इलाइची पाउडर और आधे बादाम डालकर अच्छे से मिक्स करें। हलवे को सर्विंग डिश में निकालकर बचे हुए बादाम से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…