24 घण्टे ऑनलाइन

आपकी क्रिएटिविटी दिखाएगा ये ऑमलेट, नोट करें Recipe

अंडा खाने वालों को ऑमलेट बहुत पसंद आता हैं, लेकिन रोज एक ही जैसा ऑमलेट खाने से बोरियत होने लगती हैं। तो इसमें आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी लगाकर नए अंदाज में ऑमलेट बना सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'मग ऑमलेट' (Mug Omelette)…

24GhanteOnline
June 28, 2026
2 min read

अंडा खाने वालों को ऑमलेट बहुत पसंद आता हैं, लेकिन रोज एक ही जैसा ऑमलेट खाने से बोरियत होने लगती हैं। तो इसमें आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी लगाकर नए अंदाज में ऑमलेट बना सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'मग ऑमलेट' (Mug Omelette) की Recipe लेकर आए हैं। जिसे आप किसी भी फंक्शन पर भी बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं 'मग ऑमलेट' (Mug Omelette) बनाने की Recipe के बारे में।

मग ऑमलेट (Mug Omelette) बनाने की सामग्री :

- अंडे 2
- तेल एक चौथाई छोटा चम्मच
- दूध एक बड़ा चम्मच
- चीज एक बड़ा चम्मच
- बारीक कटी लाल शिमला मिर्च एक बड़ा चम्मच
- बारीक कटी हरी प्याज एक बड़ा चम्मच
- चुटकीभर नमक
- बारीक कटी हरी मिर्च 1
- चुटकीभर काली मिर्च पाउडर
- एक कप
- माइक्रोवेव

मग ऑमलेट (Mug Omelette) बनाने की विधि :

- सबसे पहले कप में थोड़ा-सा तेल लगाकर चिकना कर लें।
- इसके बाद कप में दोनों अंडे फोड़ लें और इसमें दूध डालकर अच्छी तरह कांटे वाले चम्मच से फेंट लें।
- अब कप में चीज को कद्दूकस करके डालें। इसके साथ ही शिमला मिर्च, हरी प्याज, मिर्च, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह फेंट लें।
- हाई मोड पर माइक्रोवेव सेट करें और इसमें कप को 30 सेकेंड के लिए रखें।
- माइक्रोवेव से निकाले और फिर से अच्छी तरह फेंटें।
- इसके बाद से फिर से माइक्रोवेव में 30 सेकेंड के लिए रखें।
- कप को निकालें और मिश्रण को फिर से कांटे से मिला लें।
- माइक्रोवेव में 30 सेकेंड के लिए फिर से रखें। या फिर ऑमलेट सेट होने तक इसे बेक करें।
- निकालकर बढ़िया कप/मग ऑमलेट (Mug Omelette) का लुत्फ उठाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…