24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह से बनाएं पालक दाल, घर में मिलेगा ढाबे वाला स्वाद

सर्दियों में मौसम में कई सब्जियों का स्वाद बहुत उम्दा लगता है. इस मौसम में हरे पत्ते वाली सब्जियों का बहुत सेवन किया जाता है, जिसमें से एक पालक भी है. ऐसे में हम आपके लिए दाल पालक (Palak Dal) की रेसिपी लेकर आए हैं.…

24GhanteOnline
December 4, 2025
2 min read

सर्दियों में मौसम में कई सब्जियों का स्वाद बहुत उम्दा लगता है. इस मौसम में हरे पत्ते वाली सब्जियों का बहुत सेवन किया जाता है, जिसमें से एक पालक भी है. ऐसे में हम आपके लिए दाल पालक (Palak Dal) की रेसिपी लेकर आए हैं. गरमागरम रोटियों के साथ दाल-पालक खाकर आपको मजा आ जाएगा. आइए आपको बताते हैं स्वादिष्ट दाल पालक घर में कैसे बनाया जाए.

दाल पालक (Palak Dal) के लिए सामग्री



  • 1 बड़ी कटोरी मूंग की दाल

  • पालक (बारीक कटा हुआ)

  • 1 टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ)

  • 1 टीस्पून जीरा

  • 1 टीस्पून हल्दी

  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

  • 3 हरी मिर्च (लंबी कटी हुई)

  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)

  • 8-10 कलियां लहसुन की (बारीक कटी हुई)

  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक (बारीक कटा हुआ)

  • नमक स्वादानुसार

  • पानी जरूरत के अनुसार

  • तेल जरूरत के अनुसार


ऐसे बनाएं दाल पालक (Palak Dal)


दाल पालक (Palak Dal) बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. साथ ही प्याज, लहसुन एवं अदरक को बारीक-बारीक काट लें. पालक को भी बारीक काटकर रख लें.

फिर गैस पर कुकर चढ़ाएं और फिर इसमें तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा और हींग डालकर चटकाएं.

तेल के गर्म होते ही जीरा और हरी मिर्च डालकर भूनें. जीरे के चटकते ही प्याज, लहसुन और अदरक डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.

जब यह सुनहरा हो जाए तो इसमें कटा हुआ पालक डाल दें. चमचे से चलाते हुए 5 मिनट तक अच्छी तरह पालक को तेल में पकाएं.

तय वक़्त के पश्चात् हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. 2 मिनट बाद मूंग की दाल, टमाटर, जरा सा नमक और पानी डालकर चलाएं और उबाल आने तक की प्रतीक्षा करें.

उबाल आते ही कुकर का ढक्कन लगाकर दाल को 2-3 सीटी में पकाएं और आंच बंद कर दें. पू

री तरह से भाप निकलने के बाद ही कुकर का ढक्कन खोलें.

तैयार है दाल पालक (Palak Dal). ऊपर से घी डालकर रोटियों के साथ परोसें और लुत्फ़ उठाएं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।