24 घण्टे ऑनलाइन

ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी पनीर बेसन चीला

जब भी कभी नाश्ते की बात की जाती हैं तो इसमें ऐसी चीजों को शामिल किया जाता हैं जो झटपट बन जाएं। ऐसे में अगर आप कुछ अच्छे ऑप्शन की तलाश में हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए पनीर बेसन चीला ( Paneer Besan Cheela) बनाने की…

24GhanteOnline
February 7, 2026
2 min read

जब भी कभी नाश्ते की बात की जाती हैं तो इसमें ऐसी चीजों को शामिल किया जाता हैं जो झटपट बन जाएं। ऐसे में अगर आप कुछ अच्छे ऑप्शन की तलाश में हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए पनीर बेसन चीला ( Paneer Besan Cheela) बनाने की रेसिपी। यह स्वाद से भरपूर होता हैं और ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी

पनीर बेसन चीला ( Paneer Besan Cheela) बनाने की  सामग्री

बेसन - 2 कप
पनीर कद्दूकस - 2 कप
हरी मिर्च - 3-4
चाट मसाला - 1 टी स्पून
अजवाइन - 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2-3 टेबलस्पून
तेल - जरूरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

पनीर बेसन चीला ( Paneer Besan Cheela) बनाने की विधि

नाश्ते में पनीर बेसन चीला ( Paneer Besan Cheela) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन छान लें। इसके बाद हरी मिर्च और हरी धनिया के बारीक-बारीक टुकड़े काटकर बेसन में डाल दें और उन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद बेसन में अजवाइन और चाटा मसाल भी डालकर मिला दें। अब थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते जाएं और बेसन का घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें कि बेसन का घोल न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला रहना चाहिए।

अब पनीर को कद्दूकस करें और एक बर्तन में अलग रख दें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं। इसके बाद एक कटोरी में बेसन का घोल भरें और उसे तवे के बीच में डाल दें। इसके बाद कटोरी की मदद से गोल-गोल करते हुए चीला बनाएं।

अब चीले के ऊपर कद्दूकस पनीर डालकर चारों ओर फैला दें। इसके बाद चम्मच की मदद से पनीर को चीले पर दबाएं और चीला पलटे। फिर दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें। चीले को तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से वह सुनहरा होकर कुरकुरा न हो जाए। इसके बाद चीले को एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे घोल से एक-एक कर पनीर बेसन चीले तैयार कर लें। अब पनीर बेसन चीला ( Paneer Besan Cheela) चटनी के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…