24 घण्टे ऑनलाइन

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

आज रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन आप अपने भाई का मुंह मीठा करवाना चाहती हैं तो उनके लिए पनीर की खीर बना सकते हैं। ये स्वाद में जबरदस्त लगती है। खीर बच्चों से लेकर बड़ों तक खूब पसंद होती है। वैसे तो त्योहारों पर चावल…

24GhanteOnline
August 27, 2026
2 min read
रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

आज रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन आप अपने भाई का मुंह मीठा करवाना चाहती हैं तो उनके लिए पनीर की खीर बना सकते हैं। ये स्वाद में जबरदस्त लगती है। खीर बच्चों से लेकर बड़ों तक खूब पसंद होती है। वैसे तो त्योहारों पर चावल या सेवई की खीर बनाई जाती है। लेकिन इस बार कुछ नया ट्राई करें और पनीर खीर (Paneer Kheer) की लाजवाब रेसिपी ट्राई करें।

पनीर की खीर (Paneer Kheer) बनाने के लिए आपको चाहिए...


फुल फैट मिल्क

कद्दूकस किया हुआ पनीर

केसर

चीनी

इलायची पाउडर

काजू, बादाम, पिस्ता और किश्मिश

पनीर की खीर (Paneer Kheer) कैसे बनाएं


पनीर की खीर (Paneer Kheer) बनाने के लिए पैन में दूध डालकर उबाल लें। इस मीडियम आंच पर ही उबालें। जब तक दूध में उबाल आ रहा है, तब तक आप पनीर को कद्दूकस कर लें।

अब शक्कर और इलायची को एक साथ पीस लें और एक महीन पाउडर बना लें। इसी के साथ ड्राई फ्रूट्स को भी काट के रख लें।

जब दूध उबल जाए तब आंच धीमी कर दें और दूध को थोड़ा गाढ़ा होने तक करीबन 5 से 6 मिनट तक पकाएं। दूध को बीच-बीच में चलाते रहें।

अब इसमें पीसी हुई चीनी डालें और पकाते रहें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें और फिर कटे हुए मेवे और केसर भी इसमें डाल दें।

इसे करीबन 1 या 2 मिनट के लिए उबाल लें। अंत में इसमें कद्दूकस किया पनीर डालें। धीमी आंच पर पकाएं।

पनीर की खीर (Paneer Kheer) बनकर तैयार है। इस गर्म या ठंडा सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।