24 घण्टे ऑनलाइन

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

सावन (Sawan) का महीना व्रत-उपवास के लिए जाना जाता हैं जिसमें फलाहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करें। ऐसे में आज हम आपके लिए प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर (Paneer Kheer) बनाने की…

24GhanteOnline
August 5, 2026
2 min read
व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

सावन (Sawan) का महीना व्रत-उपवास के लिए जाना जाता हैं जिसमें फलाहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करें। ऐसे में आज हम आपके लिए प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर (Paneer Kheer) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो स्वाद के साथ पौष्टिकता से भरपूर होती है। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

पनीर/छैना (क्रश किया) - 1 कप
दूध - 4 कप
चीनी - 7 टेबल स्पून
हरी इलायची - 5
बादाम कटी - 2 टेबलस्पून
काजू कटे - 2 टेबलस्पून
पिस्ता कटे - 2 टेबलस्पून
केसर - 1 चुटकी
गुलाब जल - 2 टी स्पून

 

बनाने की विधि

पनीर की खीर (Paneer Kheer) बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालकर उसे गर्म करने के लिए रख दें। मीडियम आंच पर रखकर दूध के उबलने का इंतजार करें। जब दूध उबलने लगे तो आंच धीमी कर करछी से दूध को चलाते रहें जब तक कि दूध में गाढ़ापन आना शुरू न हो जाए।

इसके बाद लगभग 5 से 6 मिनट तक दूध को पकाएं। इस दौरान बीच-बीच में दूध को चलाते रहें। इसके बाद दूध में चीनी डालें और 5 मिनट तक पकने दें।

दूध में चीनी अच्छी तरह से मिक्स हो जाए और पकाने के दौरान दूध का रंग लाइट ब्राउन होने लगे तो उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम और पिस्ता) को मिला दें। इसके बाद दूध में इलायची पाउडर और एक चुटकी केसर की पत्तियां डालकर मिक्स कर दें।

अब दूध को 2-3 मिनट तक पकने दें। अब इसमें क्रश किया हुआ पनीर डालकर मिला दें। अगर पनीर उपलब्ध ना हो तो उसकी जगह छैने का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर ताजे पनीर के बजाय फ्रिज का रखा हुआ पनीर है तो उसे कद्दूकस करके भी उपयोग किया जा सकता है।

दूध में पनीर डालने के बाद आंच धीमी कर दें और कुछ देर तक और पकने दें। इस दौरान इस बात का विशेष तौर पर ख्याल रखें कि पनीर को ठीक तरीके से पकाना है। इसके बाद खीर में गुलाब जल डालें और चम्मच से खीर में मिक्स कर दें।

थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें। स्वाद से भरपूर पनीर की खीर (Paneer Kheer) बनकर तैयार हो चुकी है। इसे गर्मागर्म सर्व करें या फिर आप चाहें तो फ्रिज में रखकर ठंडा कर भी चिल्ड पनीर खीर का मजा उठा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…