24 घण्टे ऑनलाइन

आज इन चीजों का बनाएं रायता, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद

खाने के साथ दही या रायता हो तो स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। रायता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हैल्दी भी होता है। गर्मी के मौसम में आपने कई बार इसका सेवन किया होगा। आपने सिंपल दही या घीए का रायता कई बार खाया होगा। इस…

24GhanteOnline
July 10, 2026
2 min read

खाने के साथ दही या रायता हो तो स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। रायता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हैल्दी भी होता है। गर्मी के मौसम में आपने कई बार इसका सेवन किया होगा। आपने सिंपल दही या घीए का रायता कई बार खाया होगा। इस बार आप खाने में वेजिटेबल रायता (Vegetable Raita) बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 


दही - 2 कप
जीरा पाउडर - 2 चम्मच
काला नमक - 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर -1/2 चम्मच
प्याज - 2-3
टमाटर  - 2-3
गाजर - 2
शिमला मिर्च - 2
खीरा - 2
पुदीना पत्ती - 3-4
धनिया पत्ती  - 2-3
हरी मिर्च - 3
नमक - स्वादअनुसार

 

बनाने की विधि


1. सबसे पहले आप दही को 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
2. तय समय के बाद दही किसी बर्तन में डालकर अच्छे से फेंट लें।
3. दही को अच्छे से मिक्स करें ताकि दही में किसी भी तरह की कोई गांठ न बनें।
4. फिर इसमें जीरा पाउडर, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक  डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
5. प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, खीरा बारीक-बारीक काट लें।
6. इसके बाद आप  दही में प्याज, गाजर, खीरा और शिमला मिर्च डालें।
7. अब इसमें टमाटर, धनिया और पुदीना पत्तियां बारीक-बारीक काटकर मिलाएं।
8. सारी सामग्री को दही में अच्छे से मिक्स कर लें।
9. आपका वेजिटेबल रायता (Vegetable Raita) बनकर तैयार है। धनिया पत्ते के साथ गर्निश करके सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।