खाने का स्वाद बढ़ा देगी ये चटनी, देखें बनाने का तरीका
आपने आलू की सब्जी, पूरी, टिक्की, परांठे आदि कई चीजों का सेवन किया होगा। लेकिन आज हम आपको जिसके बारे में बताने जा रहे हैं, आपने उसके बारे में शायद ही सुना होगा। हम बात कर रहे हैं राजस्थान की प्रसिद्द 'आलू की चटनी' (Aloo…
आपने आलू की सब्जी, पूरी, टिक्की, परांठे आदि कई चीजों का सेवन किया होगा। लेकिन आज हम आपको जिसके बारे में बताने जा रहे हैं, आपने उसके बारे में शायद ही सुना होगा। हम बात कर रहे हैं राजस्थान की प्रसिद्द 'आलू की चटनी' (Aloo Chutney) के बारे में। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से अमचूर का स्वाद लिए आप 'आलू की चटनी' (Aloo Chutney) बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं आलू की चटनी (Aloo Chutney) बनाने की Recipe के बारे में।
आलू की चटनी (Aloo Chutney) बनाने की सामग्री :
- 2-3 आलू
- 4-5 लहसुन की कलियां
- स्वादानुसार नमक
- 2-3 लाल मिर्च
- चुटकीभर हींग
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- एक छोटा चम्मच घी
- आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
आलू की चटनी (Aloo Chutney) बनाने की विधि :
- सबसे पहले आलू को धोकर उबाल लें।
- लहसुन की कलियां छील लें।
- जब आलू उबल जाए तो ठंडा होने के बाद छील लें। छोटे टुकड़ों में काट लें।
- आपके पास अगर सिलबट्टा हो तो इसमें चटनी पीस सकते हैं नहीं तो मिक्सर का इस्तेमाल करें।
- सिलबट्टे या फिर मिक्सी में सबसे पहले लहसुन, लाल मिर्च, नमक, अमचूर और जीरा मिलाकर बारीक पीस लें।
- फिर इसमें आलू मिलाकर पीस लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा पानी भी मिला लें।
- आलू की चटनी तैयार है। आप चाहें तो इसमें छौंक भी लगा सकते हैं।
- छौंक लगाने के लिए एक फ्राई पैन में एक छोटा चम्मच घी डालकर गर्म करें।
- जब यह गर्म हो जाए तो इसमें कुछ दाने जीरा डालकर तड़काएं फिर इसमें आलू की चटनी डालें। अच्छी तरह मिलाएं और एक उबाल आने के बाद आंच बंद कर दें।
- तैयार चटनी को रोटी और चावल के साथ मजे से खाइए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
