सावन में बनाएं साबूदाना डोसा, व्रत करने वालों को खाने में आ जाएगा मजा
अभी सावन (Sawan) का महीना चल रहा है। इस दौरान कई भक्त व्रत (Fast) करते हैं। वे फलाहार में साबूदाना (Sabudana) से बनी चीजों को काफी पसंद करते हैं। आप अगर साबूदाना की खिचड़ी और वड़ा खा-खाकर उकता गए हैं तो साबूदाना डोसा…

अभी सावन (Sawan) का महीना चल रहा है। इस दौरान कई भक्त व्रत (Fast) करते हैं। वे फलाहार में साबूदाना (Sabudana) से बनी चीजों को काफी पसंद करते हैं। आप अगर साबूदाना की खिचड़ी और वड़ा खा-खाकर उकता गए हैं तो साबूदाना डोसा (Sabudana Dosa) ट्राई कर सकते हैं। ये स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही इसे खाने के बाद लम्बे समय तक खाली पेट रहा जा सकता है। आज हम आपको घर में साबूदाना डोसा (Sabudana Dosa) बनाने का तरीका बता रहे हैं।
साबूदाना डोसा (Sabudana Dosa) बनाने की सामग्री
2 कटोरी साबूदाना
1 बाउल मूंगफली दाने
50 ग्राम पनीर
1 इंच का अदरक टुकड़ा
3-4 हरी मिर्च
2-3 टेबल स्पून हरा धनिया
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
3-4 टेबल स्पून तेलस्वाद के हिसाब से सेंधा नमक
साबूदाना डोसा (Sabudana Dosa) बनाने की विधि
- सबसे पहले साबूदाना साफ कर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
- एक कटोरी लें और उसमें पनीर कद्दूकस करें। पनीर में काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर मिक्स करें और फिर अलग रख दें।
- अब एक फ्राइंग पैन में मूंगफली के दाने डालकर उन्हें धीमी आंच पर हल्का सा भून लें।
- इसके बाद मिक्सर जार में भुने मूंगफली दाने, अदरक, हरी मिर्च व हरा धनिया डालकर दरदरा पीस लें और फिर हरा धनिया मिला दें।
- अब एक बड़ी कटोरी लें और उसमें भीगे साबूदाना और मूंगफली-अदरक का पेस्ट डालकर मिक्स करें और बैटर तैयार कर लें। बैटर में आवश्यकतानुसार पानी मिला सकते हैं।
- अब एक नॉन स्टिक तवा मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल फैला लें।
- एक कटोरी में साबूदाना बैटर लेकर तवे के बीच में डालें और फैलाएं। कुछ देर डोसा सेकें और फिर पलटकर सेकें।
- डोसा सुनहरा भूरा हो जाए तो बीच में पनीर की स्टफिंग फैलाएं और डोसा बंद कर प्लेट में उतार लें।
- ऐसे ही और साबूदाना डोसे (Sabudana Dosa) भी तैयार कर लें। इन्हें नारियल चटनी के साथ सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
