24 घण्टे ऑनलाइन

नवरात्रि में शामिल करना है मीठा तो बनाएं साबूदाना की खीर, जानें बनाने का तरीका

हिंदुओं के त्योहार नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है, जिसके लिए भक्तजन पूरे 9 दिन का व्रत रखते हैं. जिसमें फलाहारी भोजन का ही सेवन किया जाता है. इस नवरात्रि पर फलाहारी थाली में कुछ ना कुछ मीठा…

24GhanteOnline
April 2, 2025
2 min read

हिंदुओं के त्योहार नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है, जिसके लिए भक्तजन पूरे 9 दिन का व्रत रखते हैं. जिसमें फलाहारी भोजन का ही सेवन किया जाता है. इस नवरात्रि पर फलाहारी थाली में कुछ ना कुछ मीठा जरूर शामिल करें. जैसे आप साबूदाना की खीर (Sabudana Kheer) बना सकते हैं, यह जल्दी बनकर तैयार हो जाती है और यह काफी स्वादिष्ट भी लगती है. आइए जानते हैं रेसिपी-

साबूदाना खीर (Sabudana Kheer) बनाने की सामग्री


1 कप साबूदाना
1 लीटर दूध
4-5 इलायची
1/2 कटोरी बादाम, काजू और किशमिश
1 कटोरी शक्कर

साबूदाना खीर (Sabudana Kheer) बनाने की विधि:


साबूदाना खीर (Sabudana Kheer) बनाते वक्त कई लोगों की शिकायत होती है कि इसमें जरूरत से ज्यादा स्टार्च खीर का स्वाद बिगाड़ देता है. ऐसे में अगर आप साबूदाना को 3-4 बार पानी से धोएंगे तो काफी हद तक यह ठीक हो जाएगा.

साबूदाना को एक भगोने पानी में हल्के हाथों से धो लें. इसके बाद 20 मिनट के लिए एक बाउल पानी में भिगोकर रख दें.

इसके बाद भगोने में दूध डालकर गर्म करें. जब दूध में उबाल आ जाए तो साबूदाना इसमें डाल दें.

कई लोग साबूदाना को खीर में डालने से पहले घी में हल्का सा भूनते भी हैं. हालांकि, बिना भूनें भी आप इसकी खीर बना सकते हैं.

दूध में साबूदाना डालने के बाद इसे अच्छी तरह पकाएं फिर खीर को लो फ्लेम पर 5 मिनट के लिए ढककर पकने रख दें.

इसी दौरान इसमें चीनी और सभी ड्राई फ्रूट्स डाल दें. जब साबूदाना ट्रांसपेरेंट नजर आने लगे तो इसमें चीनी डालकर मिक्स कर दें.

2 मिनट बाद आपकी खीर (Sabudana Kheer) तैयार है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…