24 घण्टे ऑनलाइन

इस डिश से लगाएं स्वाद का तड़का, सभी करेंगे आपकी तारीफ

जब भी घर पर मेहमान आते हैं तो उनके लिए कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। अगर आप घर आए मेहमान के लिए सब्जी में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए शाही भिंडी (Shahi Bhindi) बनाने की रेसिपी। शाही…

24GhanteOnline
August 17, 2025
3 min read

जब भी घर पर मेहमान आते हैं तो उनके लिए कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। अगर आप घर आए मेहमान के लिए सब्जी में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए शाही भिंडी (Shahi Bhindi) बनाने की रेसिपी।

शाही भिंडी (Shahi Bhindi) बनाने के लिए कई तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है। इसे बनाने में करीब 30 मिनट का समय लगता हैं। इसका स्वाद चखकर मेहमान भी आपकी तारीफ करने लगेंगे। सब्जी में कुछ स्पेशल बनाना हो तो शाही भिंडी बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

शाही भिंडी (Shahi Bhindi) बनाने की सामग्री

भिंडी - आधा किलो
टमाटर - 2
प्याज - 2
लहसुन कली - 4-5
अदरक टुकड़ा - 1
हरी मिर्च - 2
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
काजू - 5-6
बादाम - 5-6
तेजपत्ता - 1
दालचीनी - 1 टुकड़ा
क्रीम - 1 टी स्पून
दही - 1 टी स्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

शाही भिंडी (Shahi Bhindi) बनाने की विधि

शाही भिंडी (Shahi Bhindi) बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को काट लें। इसके बाद प्याज, टमाटर, हरी मिर्च के भी बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। अब एक बर्तन में थोड़ा सा पानी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें कटे हुए टमाटर, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, कटे काजू और बादाम डालकर उबालें। जब प्याज और टमाटर नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और सारे मिश्रण को एक बर्तन में निकालकर ठंडा कर लें। इसके बाद मिक्सर की मदद से इस मिश्रण को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।

अब एक कड़ाही में तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटी भिंडी डालकर हाफ फ्राई कर लें। इसके बाद एक बाउल में हाफ फ्राइड भिंडी निकालकर अलग रख दें।

अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डालें और उसमें तेजपत्ता और दालचीनी डालकर भूनें। इसके बाद तैयार किया प्याज, टमाटर का पेस्ट डालकर पकाएं। कुछ देर बाद ग्रेवी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, दही और स्वादानुसार नमक डालें और करछी से अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं।

कुछ मिनटों तक ग्रेवी को पकने दें। जरूरत के मुताबिक इसमें पानी मिलाएं। जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तो इसमें पहले से हाफ फ्राई कर रखी भिंडी को डालें और करछी से ग्रेवी के साथ अच्छे से मिक्स करें। अब कड़ाही को ढककर भिंडी को पकने दें। कुछ देर बाद इसमें क्रीम मिला दें और 1-2 मिनट और पकाएं फिर गैस बंद कर दें।

आखिर में कसूरी मेथी और गरम मसाला डाल दें। आपकी स्वाद से भरपूर शाही भिंडी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे पराठे, रोटी या नान के साथ खा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।