ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड
मशरूम (Mushroom) सेहत का खजाना है। लेकिन बहुत से लोग इसे खाने से कतराते हैं। इसका एक कारण इसकी सब्जी को स्वादिष्ट ना बना पाना है। अगर आप मशरूम की सब्जी से कोसों दूर भागते हैं तो एक बार ये शाही मशरूम (Shahi Mushroom) की…
मशरूम (Mushroom) सेहत का खजाना है। लेकिन बहुत से लोग इसे खाने से कतराते हैं। इसका एक कारण इसकी सब्जी को स्वादिष्ट ना बना पाना है। अगर आप मशरूम की सब्जी से कोसों दूर भागते हैं तो एक बार ये शाही मशरूम (Shahi Mushroom) की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद आपको इसे दोबारा बनाने पर जरूर मजबूर कर देगा। तो चलिए जानें शाही मशरूम को बनाने की आसान सी रेसिपी। जो सबके मुंह में पानी लाने में कामयाब रहेगी।
शाही मशरूम बनाने के लिए सामग्री
मशरूम 250 ग्राम, चार से पांच प्याज, चार टमाटर, एक चम्मच बारीक कटा अदरक, हरी मिर्च बारीक कटी, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च आधा चम्मच, गरम मसाला आधा चम्मच, मलाई एक कप, काजू का पेस्ट आधा कप, देसी घी चार छोटे चम्मच, तेल, बारीक कटी हरी धनिया, मटर आधा कप, कसूरी मेथी
बनाने की विधि
सबसे पहले मशरूम को गुनगुने पानी में धोकर अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद सारे मशरूम को दो टुकड़ों में काटकर तैयार कर लें। प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक टुकड़ों में काटें। एक पैन में घी या तेल गर्म कर उसमें प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। जब ये भुन जाए तो इसमें टमाटर डालें।
अब पैन में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च डालें। जब ये भुन जाए तो गैस को बंद कर ठंडा होने पर इस मिश्रण को पीस लें। पैन में दोबारा से तेल डालकर नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला डालें। साथ ही काजू का पेस्ट और हरी मटर डालें।
जब ये सारी चीजें पक जाएं को पिसे हुए पेस्ट को मिला दें। कुछ देर के बाद मशरूम डालकर अच्छे से मिक्स करें। धीमी आंच पर पांच मिनट पकने दें। इसके बाद इसमे मलाई डालकर मिक्स करें।
तीन से चार सेकेंड बाद गैस बंद कर दें। डिनर या लंच में सर्विंग बाउल में हरी धनिया सजाकर नान या परांठे के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
