डिनर देख सब हो जाएंगे खुश, जब बनाएंगी ये चटपटी डिश
बच्चे हो या बड़े स्पेशल खाने की डिमांड हर कोई करता है। लेकिन रोज ऐसा क्या बनाएं जो टेस्टी और हेल्दी दोनों हो। इस ऑप्शन में आप सोया टिक्का मसाला बना सकती हैं। ये ना केवल खाने में टेस्टी है बल्कि हेल्दी भी है। साथ ही…
बच्चे हो या बड़े स्पेशल खाने की डिमांड हर कोई करता है। लेकिन रोज ऐसा क्या बनाएं जो टेस्टी और हेल्दी दोनों हो। इस ऑप्शन में आप सोया टिक्का मसाला बना सकती हैं। ये ना केवल खाने में टेस्टी है बल्कि हेल्दी भी है। साथ ही स्वाद में भी मजेदार है। तो बस नोट कर लें सोया टिक्का मसाला (Soya Tikka Masala) बनाने की रेसिपी।
सोया टिक्का मसाला (Soya Tikka Masala) बनाने की सामग्री
उबले सोया चंक्स
तेल
लहसुन अदरक का पेस्ट
जीरा
टोमैटो प्यूरी
शिमला मिर्च
प्याज
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
गरम मसाला
3 चम्मच भुना बेसन
स्वादानुसार
आधा कटोरी दही
नींबू का रस
सोया टिक्का मसाला (Soya Tikka Masala) रेसिपी
-सबसे पहले सोया चंक्स को पानी में डालकर उबाल लें। जब ये अच्छे से पक जाए तो सारे सोया चंक्स को निचोड़कर पानी अलग कर लें।
-एक बाउल में हैंग कर्ड लें। इसमे भुना हुआ बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर, गरम मसाला डालकर मिक्स करें। अब इसमे सोया चंक्स डालकर मिक्स कर मैरिनेट होने के लिए आधा घंटा छोड़ दें।
-अब कड़ाही में तेल गर्म करें और जीरा डालें। साथ में बारीक कटा प्याज, जिंजर गार्लिक पेस्ट डालकर भूनें।
-जब प्याज भुन जाए तो टमाटर डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं।
-अब इसमे लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला डालकर मिक्स करें।
-मैरिनेट सोया चंक्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
-जरूरत के अनुसार गर्म पानी डालकर थोड़ा ग्रेवी बना लें और पकाएं।
-बस तैयार है गर्मागर्म सोया चंक्स इसे पराठा, कुल्छा या रोटी के साथ सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
