संडे को बनाएं स्पेशल डिश, खुशी से उछल जाएंगे बच्चे
संडे मतलब छुट्टी। सारा दिन बच्चे घर में रहेंगे और कुछ अच्छा और नया खाने की जिद भी करेंगे। तो आज अगर उनके मन का ब्रेकफास्ट हो जाए तो बच्चे उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आप चाहे तो बच्चों को इस ब्रेकफास्ट को टिफिन में रखने के…
संडे मतलब छुट्टी। सारा दिन बच्चे घर में रहेंगे और कुछ अच्छा और नया खाने की जिद भी करेंगे। तो आज अगर उनके मन का ब्रेकफास्ट हो जाए तो बच्चे उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आप चाहे तो बच्चों को इस ब्रेकफास्ट को टिफिन में रखने के लिए भी दे सकते है।
आज हम आपको नाश्ते में ब्रेड का पिज्जा (Bread Pizza) बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे बच्चे हो या फिर बड़े बहुत मन से खाएंगे। तो चलिए बताते है ब्रेड पिज्जा (Bread Pizza) बनाने का आसान सा तरीका।
ब्रेड पिज्जा (Bread Pizza) बनाने के लिए सामग्री
4 ब्रेड स्लाइस
2 टेबल स्पून पिज्जा सॉस
2 छोटी चम्मच डाइस्ड चीज़
1/4 कप शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ
1/4 कप प्याज, बारीक कटा हुआ
1/4 कप टमाटर, बारीक कटा हुआ
1 टेबल स्पून जैतून वैकल्पिक
1 टी स्पून कालीमिर्च
1 टी स्पून ओरिगैनो
1 टी स्पून चिली फलेक्स
1 टी स्पून बटर
स्वादानुसार नमक
(आप इस सामग्री में कुछ भी थोड़ा ज्यादा या कम अपने स्वादानुसार कर सकते हैं)
ब्रेड पिज्जा (Bread Pizza) बनाने का तरीका
ब्रेड पिज्जा (Bread Pizza) बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल लेना है। अब इसमें ब्रेड, पिज्जा सॉस और 2 डाइस्ड चीज छोड़कर सब डाल दें। इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद एक स्लाइस लें और उस पर सबसे पहले पिज्जा सॉस लगाएं।
अब पिज्जा स्लाइस लगी सॉस पर बाउल में मिक्स किया हुआ मिश्रण डालें। अब इसके ऊपर चीज डालें। इसके बाद तवे को गरम करें और उसपर थोड़ा सा मक्खन डालें। अब स्लाइस उस पर रखें और उसे झक दें। इसके बाद इसे भाप में अच्छे से पकने दें।
यहां ध्यान रखें कि इस दौरान धीमी आंच हो।इससे ये कॉफी क्रिस्पी बनकर तैयार होंगे। अब गोल्डन ब्राउन होने के बाद इन्हें प्लेट में निकाल लें। इसके बाद आपको सभी ब्रेड पिज्जा (Bread Pizza) ऐसे ही बनाने हैं। सभी ब्रेड पिज्जा बनने के बाद सॉस के साथ सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
