24 घण्टे ऑनलाइन

दिन की शुरुआत करें इस मजेदार डिश से, आएगा जबरदस्त मजा

किसी भी खास दिन या कार्यक्रम पर घरों में रोटी के बजाय पूड़ी बनाने पर ज्यादा जोर दिया जाता है। ऐसे में पुड़ी काफी स्वादिष्ट लगती है। साथ ही शादी समारोह में भी आम तौर पर पुड़ी नजर आती है। ये आसानी से झटपट तैयार हो जाती है।…

24GhanteOnline
April 9, 2026
2 min read

किसी भी खास दिन या कार्यक्रम पर घरों में रोटी के बजाय पूड़ी बनाने पर ज्यादा जोर दिया जाता है। ऐसे में पुड़ी काफी स्वादिष्ट लगती है। साथ ही शादी समारोह में भी आम तौर पर पुड़ी नजर आती है। ये आसानी से झटपट तैयार हो जाती है। क्या आपने कभी सूजी-आलू की मसाला पूड़ी (Suji-Aloo Masala Puri) का स्वाद चखा है? नहीं, तो फिर आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं। हमारा मानना है कि यह आपको निश्चित तौर पर पसंद आएंगी। आप इन्हें दिन के किसी भी भोजन में खा सकते हैं। ये इतनी स्वादिष्ट होती हैं कि कई बार लोग इसे सब्जी और रायते के बगैर भी बड़े चाव से खा लेते हैं। यदि आप अपने मेहमानों के लिए ब्रेकफास्ट में कुछ नया बनाना चाहते हैं तो यह अच्छा ऑप्शन है।

सूजी-आलू की मसाला पूड़ी (Suji-Aloo Masala Puri) बनाने की सामग्री

गेहूं का आटा - 3/4 कप (135 ग्राम)
आलू - 2 उबले हुए
सूजी – 3/4 कप (135 ग्राम)
लाल मिर्च – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
अजवायन - 1/4 छोटा चम्मच
तेल – पूरी तलने के लिए
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
नमक - स्वादानुसार

सूजी-आलू की मसाला पूड़ी (Suji-Aloo Masala Puri) बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बाउल में सूजी, आटा और आलू को कद्दूकस करके डालें।
- इसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, अजवायन, अदरक, हरा धनिया और तेल डालकर हाथ से चलाते हुए मिक्स कर लें।
- अब सूजी में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसके लिए आटा तैयार कर लें।
- इसका आटा नॉर्मल पूड़ी की तरह ही गूंथ लें। इसमें आलू होने से ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती।
- सूजी का आटा गूंथकर 10 मिनट के लिए रख दें। तय समय के बाद फिर से आटे को हाथ में तेल लगाकर 5 मिनट तक चला लें।
- इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर इन्हें ढककर रख दें। फिर एक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें।
- तेल गरम होने पर पूड़ी बनाकर कड़ाही में डालें और डीप फ्राई करें। पूड़ी को तेल में डालने के 10 सैकंड बाद पलटे से चलाते हुए घुमा लें।
- ऐसा करने से पूड़ी (Suji-Aloo Masala Puri) अच्छे से फूल जाती है। यह सॉफ्ट और क्रिस्पी होने से खाने में भी अच्छी लगती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…