इस डिश से करें नए साल की शुरुआत
हलवा खाना किसे पसंद नहीं होता। घर में तैयार की जाने वाली मिठाई के लिहाज से इसे सबसे अच्छा माना जाता है। आज हम बादाम के हलवे (Badam Halwa) के बारे में बात कर रहे हैं। इस ड्राई फ्रूट से बनने वाली कोई भी चीज हो, तय है कि…
हलवा खाना किसे पसंद नहीं होता। घर में तैयार की जाने वाली मिठाई के लिहाज से इसे सबसे अच्छा माना जाता है। आज हम बादाम के हलवे (Badam Halwa) के बारे में बात कर रहे हैं। इस ड्राई फ्रूट से बनने वाली कोई भी चीज हो, तय है कि वह सेहतमंद तो होगी ही। साथ ही स्वादिष्ट भी हो तो क्या कहने। बादाम के हलवे में ये दोनों खूबियां होती हैं। ये लजीज होने के साथ शरीर को भरपूर एनर्जी प्रदान करता है। इसे बनाने के लिए बादाम को छीलकर पेस्ट बनाकर उसे घी में फ्राई किया जाता है। हमारा मानना है कि ये आपके साथ मेहमानों का भी दिल जीत लेगा। हम आपको इसकी सिम्पल रेसिपी बता रहे हैं, जिसे फॉलो कर अपनों के साथ टेस्टी हलवे का लुत्फ उठाया जा सकता है।
बादाम का हलवा (Badam Halwa) बनाने की सामग्री
बादाम – 250 ग्राम
देसी घी – सवा कप
चीनी – 1 कप
बादाम का हलवा (Badam Halwa) बनाने की विधि
- सबसे पहले बादाम लें और उसे गरम पानी में हल्का सा उबाल लें।
- जब बादाम उबल जाएं तो उनके छिलके उतार लें।
- छिलके उतारने के बाद बादाम को मिक्सर ग्राइंडर या सिल बट्टे पर अच्छी तरह से पीस लें।
- ध्यान रहे कि बादाम का पेस्ट महीन नहीं होना चाहिए, बल्कि यह पेस्ट थोड़ा सा दरदरा होना चाहिए।
- अब एक कड़ाही लें और उसमें घी डालकर गरम करें।
- जब घी अच्छी तरह से पिघल जाए तो उसमें पहले से तैयार कर रखा गया बादाम का पेस्ट डाल दें।
- अब घी में बादाम पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद गैस की फ्लेम मीडियम पर कर दें।
- अब इस मिश्रण में चीनी डाल दें और तब तक फ्राई करें जब तक की हलवे के साथ चीनी अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए और रंग गोल्डन ब्राउन न हो।
- जब हलवे से भीनी-भीनी खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। तैयार है बादाम का हलवा (Badam Halwa) ।
- इसे सर्व करने से पहले एक बड़े बाउल में निकाल लें और ऊपर से कटे हुए बादाम से गार्निश करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
