24 घण्टे ऑनलाइन

ये डिश हर मिठाई को देते हैं तगड़ी टक्कर

रसगुल्ला (Rasgullas) एक पारंपरिक मिठाई है, जो सबके दिलों पर राज करता है। मौजूदा दौर में कितनी ही प्रकार की मिठाइयां आ गईं, लेकिन इसके बावजूद रसगुल्लों की मिठास आज भी कम नहीं हुई है। रसगुल्लों (Rasgullas) का नाम सुन या…

24GhanteOnline
April 22, 2026
2 min read

रसगुल्ला (Rasgullas) एक पारंपरिक मिठाई है, जो सबके दिलों पर राज करता है। मौजूदा दौर में कितनी ही प्रकार की मिठाइयां आ गईं, लेकिन इसके बावजूद रसगुल्लों की मिठास आज भी कम नहीं हुई है। रसगुल्लों (Rasgullas) का नाम सुन या इन्हें देख किसी का भी मन चलना स्वाभाविक है। सफेद रसगुल्ले खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। खास बात ये है कि बाकी मिठाइयों की तुलना में इसमें कम कैलोरी होती है। इसमें सिर्फ शुगर होता है कोई ऑयल नहीं। बाकी ज्यादातर मिठाइयों में तेल या घी का इस्तेमाल भी होता है। आज हम आपको सफेद ब्रेड से रसगुल्ले (Rasgullas) की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप काफी नरम रसगुल्ले तैयार कर पाएंगे।

 ब्रेड के रसगुल्ले (Rasgullas) बनाने की सामग्री

8-10 स्लाइस व्हाइट ब्रेड
1 कप दूण
1 चम्मच चीनी पाउडर
1 कप चीनी
2 कप पानी
इलायची पाउडर

 ब्रेड के रसगुल्ले (Rasgullas) बनाने की विधि

- सबसे पहले ब्रेड के कॉर्नर कट कर दें और एक बड़े बाउल में उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- अब इसमें थोड़ा थोड़ा नॉर्मल दूध, चीनी पाउडर डालकर इसे आटे की तरह गूंधें।
- इस आटे को कम से कम 5-8 मिनट तक नीड करें ताकि आटा एकदम सॉफ्ट और बिना गांठ का तैयार हो।
- इसके बाद आटे को 10 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।
- अब चाशनी बनाएंगे। यह थोड़ी पतली बनानी है इसलिए कम से दुगना या तीन गुना पानी डालें।
- एक पैन में 1 कप चीनी और 2 कप पानी डालकर उबालें और इसमें खुशबू के लिए इलायची पाउडर डाल दें।
- अगर चाशनी थोड़ी गाढ़ी लगे तो पानी और बढ़ा दें। चाशनी की कंसिस्टेंसी मीडियम होनी चाहिए।
- इसके बाद ब्रेड डो से रोटी की लोई के बराबर के रसगुल्ले बनाएं और उसको गरम चाशनी में डालते जाएं।
- याद रखें कि रसगुल्ले एकदम चिकने और बिना क्रेक के होने चाहिए नहीं तो वो चाशनी में जाकर फट सकते हैं।
- रसगुल्ले (Rasgullas)  को चाशनी के साथ 5 मिनट तक उबालें और जब उनके अंदर अच्छी तरह चाशनी भर जाए तो फ्रिज में ठंडे होने के लिए रख दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।