24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाएं ये टेस्टी डिश, स्वाद में बेहद लजीज होते

बिस्किट ऐसी चीज है जो सबको पसंद होती है, खास तौर से बच्चे तो इनके बिना रह ही नहीं पाते। यहां तक कि बिस्किट की इतनी आदत लग जाती है कि ये रोजाना के खान-पान में शामिल हो जाते हैं। हालांकि बाजार में मिलने वाले बिस्किट मैदा…

24GhanteOnline
January 11, 2025
3 min read

बिस्किट ऐसी चीज है जो सबको पसंद होती है, खास तौर से बच्चे तो इनके बिना रह ही नहीं पाते। यहां तक कि बिस्किट की इतनी आदत लग जाती है कि ये रोजाना के खान-पान में शामिल हो जाते हैं। हालांकि बाजार में मिलने वाले बिस्किट मैदा से बने होते हैं। इन्हें खाने से वजन बढ़ता है और कई बीमारियों का खतरा पैदा होता है। अगर आप सेहत को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं तो घर में गेहूं के आटे से बने बिस्किट खाएं और खिलाएं। नारियल और आटे से तैयार इन बिस्किट (Coconut Biscuits) का स्वाद ठेकुआ जैसा लगता है। आपका जब भी मीठा खाने का मन करे तो फटाफट ये बनाकर खा सकते हैं। ये एकदम खस्ता और स्वाद में लजीज होते हैं। इन्हें स्टोर कर 10-5 दिन तक मजा लिया जा सकता है।

नारियल बिस्किट (Coconut Biscuits) बनाने की सामग्री


नारियल
आटा
चीनी
दूध
तेल
सौंफ

नारियल बिस्किट (Coconut Biscuits) बनाने की विधि


- सबसे पहले मिक्सी में आधा कप चीनी डालें। चीनी के साथ ही सूखा नारियल टुकड़ों में काटकर डालें।
- इसमें 1 चम्मच मोटी सब्जी में पड़ने वाली सौंफ डालकर सारी चीजों को दरदरा पीस लें। अब गेहूं का आटा लें और सूजी इसमें डाल दें।
- आटे में पिसी हुई चीनी, नारियल और सौंफ का पाउडर डाल दें। आटे में 4 टेबल स्पून घी डालें और सारी चीजों को हाथ से मिलाएं।
- मोयन जांचने के लिए आटे से एक मट्ठी बनाकर देखें कि आटा बंध रहा है या नहीं। अब आटा गूंथने के लिए दूध लें और फिर इसे थोड़ा-थोड़ा करके डालते जाएं और टाइट आटा गूंथ लें।
- अब आटे को दो हिस्सों में करके इसे मसल लें और इसे चकले या किसी बोर्ड पर बेल लें। अब मोटी रोटी जैसी बनाकर तैयार कर लें। इसे ग्लास या किसी ढक्कन से गोल काट लें।
- अब बचे हुए आटे को भी इसी तरह बेलकर सारे बिस्किट तैयार कर लें। सारे बिस्किट पर आप कांटे की मदद से हल्के छेद जैसे कर लें।
- अब तैयार बिस्किट को तलने के लिए कड़ाही में तेल डालें और तेल गरम होने के बाद गैस कम कर दें।
- जब घी हल्का कम गरम हो तो बिस्किट को डाल दें और थोड़ी देर तक इसे ऐसे ही तेल में सिकने दें। तुरंत पलटने से बिस्किट टूट सकता है इसलिए एक तरफ से पहले अच्छी तरह सिकने दें।
- बिस्किट को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें और ठंडा होने के लिए रख दें। जब बिस्किट (Coconut Biscuits) ठंडे हो जाएं तो इन्हें किसी एयरटाइट जार में बंद करके स्टोर कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।