24 घण्टे ऑनलाइन

घर पर बनाएं टेस्टी कबाब, मिलेगा स्ट्रीट फूड वाला टेस्ट

काले चने को ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। इसकी मदद से चाट बनाई जा सकती है, सब्जी बनाई जाती है और कुछ लोग इसके पराठे भी तैयार करते हैं। प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से ये हेल्थ के लिए फायदेमंद होते…

24GhanteOnline
October 15, 2025
2 min read

काले चने को ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। इसकी मदद से चाट बनाई जा सकती है, सब्जी बनाई जाती है और कुछ लोग इसके पराठे भी तैयार करते हैं। प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से ये हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। यहां हम काले चने से कबाब (Kabaab)  बनाने का तरीका बता रहे हैं। ये डिश स्वाद में बहुत टेस्टी और चटपटी लगती है। इसको आप स्नैक से लेकर स्टार्टर डिश में सर्व कर सकते हैं।

काले चने से कबाब (Kabaab) बनाने के लिए सामाग्री


इसे बनाने के लिए काले चने (भीगे हुए),

पनीर,

आलू (उबले),

जीरा,

धनिया पाउडर,

गरम मसाला,

अमचूर पाउडर,

लाल मिर्च पाउडर,

नमक,

चाट मसाला,

हरा धनिया,

हरी मिर्च,

अदरक,

घी और तेल चाहिए।

काले चने से कबाब (Kabaab)  बनाने की विधि


> काले चने से कबाब (Kabaab)  बनाने के लिए सबसे पहले भीगे हुए काले चने को हल्का उबाल लें। फिर इसको पानी से निकाल लें और छन्नी में कुछ देर के लिए रहने दें।

> अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा चटकाएं। फिर धनिया पाउडर, कटा हुआ अदरक और कटी हुई हरी मिर्च डालकर भून लें।

> इसमें चने के साथ गरम मसाला, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालें। फिर पानी डालें और ढककर पकाएं। पकने के बाद आंच बंद करें और चने को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

> जब ये ठंडा हो जाए तो इस ब्लेंड करें। फिर पिसे हुए चने में कद्दूकस किया आलू और पनीर मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें हरा धनिया डालें और मिला दें।

> इस पेस्ट से टिक्की बनाएं और कबाब तैयार कर लें। पैन घी डालें और एक-एक करके कबाब (Kabaab)  गोल्डन होने तक सेक लें।

> कबाब (Kabaab) खाने को तैयार हैं, इसे चटना प्याज के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…