ब्रेकफ़ास्ट में बनाएं ये टेस्टी डिश, चटकारे ले कर खाएंगे लोग
भिंडी की सब्जी कई लोगों को बेहद पसंद होती है. वहीं, कुछ लोग इसे देखकर ही नाक-मुंह बनाने लगते हैं. भिंडी के शौकीन, इसकी तरह-तरह की वैरायटी बनाकर खाते हैं. अगर आप भी भिंडी के शौकीन हैं तो आपको मसाला भिंडी (Masala Bhindi)…
भिंडी की सब्जी कई लोगों को बेहद पसंद होती है. वहीं, कुछ लोग इसे देखकर ही नाक-मुंह बनाने लगते हैं. भिंडी के शौकीन, इसकी तरह-तरह की वैरायटी बनाकर खाते हैं. अगर आप भी भिंडी के शौकीन हैं तो आपको मसाला भिंडी (Masala Bhindi) की यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. मसाला भिंडी का स्वाद बेहद उम्दा लगता है. रोटी हो या पराठा दोनों के साथ ही खाने में जबरदस्त लगती है. आइए जानते हैं मसाला भिंडी (Masala Bhindi) बनाने की सही रेसिपी और टिप्स.
मसाला भिंडी (Masala Bhindi) बनाने की सामग्री
भिंडी – 250 ग्राम
टमाटर – 1
प्याज – 1
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
अमचूर – 1/4 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1/2 टी स्पून
चाट मसाला – 1/4 टी स्पून
गर्म मसाला – 1/4 टी स्पून
तेल – आवश्यकताअनुसार
नमक – स्वादानुसार
मसाला भिंडी (Masala Bhindi) बनाने की विधि:
मसाला भिंडी (Masala Bhindi) बनाने के लिए ताजा भिंडी खरीदकर लाएं. इन्हें अच्छे से रगड़कर धो लें, इसके बाद पंखे की हवा में सुखा लें. इसके बाद प्याज और टमाटर को बारीक-बारीक काट लें.
कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें. अब इसमें कटी हुई भिंडी डालकर हल्का फ्राई कर लें. इस भुनी हुई भिंडी को एक प्लेट में निकाल कर रख लें. अब कढ़ाही में थोड़ा तेल और डालें फिर इसमें जीरा डालकर तड़काएं.
जीरे के बाद इसमें प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर तड़काएं. 2-3 मिनट पकाते हुए इसमें टमाटर डाल दें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी डालकर मिक्स करें और इसे कुछ देर तक और पकने दें. इस दौरान गैस की फ्लेम को धीमा रखें.
टमाटर हल्के पक जाए तो इसमें गर्म मसाला, कसूरी मेथी, चाय मसाला और अंमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह पकाएं. कलछी से सब्जी को चलाएं फिर ढककर सब्जी को 10 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं.
आपकी भिंड़ी मसाला (Masala Bhindi) की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है, इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
