24 घण्टे ऑनलाइन

दिवाली पर बनाएं ये डिश, मेहमान भी मांगेंगे रेसिपी

दिवाली का त्योहार आते ही बाजार में मिठाइयों की डिमांड बढ़ जाती है। जिसकी वजह से मिलावट खोर अधिक मुनाफा कमाने के लिए मिठाइयों में कई चीजों की मिलावट करने लगते हैं। ऐसी मिठाइयों को खाने से सेहत और स्वाद दोनों खराब हो सकते…

24GhanteOnline
October 20, 2025
2 min read

दिवाली का त्योहार आते ही बाजार में मिठाइयों की डिमांड बढ़ जाती है। जिसकी वजह से मिलावट खोर अधिक मुनाफा कमाने के लिए मिठाइयों में कई चीजों की मिलावट करने लगते हैं। ऐसी मिठाइयों को खाने से सेहत और स्वाद दोनों खराब हो सकते हैं। अगर आप भी इस दिवाली को हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो ट्राई करें सूजी के गुलाब जामुन (Gulab Jamun) की ये रेसिपी। यह रेसिपी खाने में टेस्टी होने के साथ बनाने में भी बेहद आसान है। इस रेसिपी का स्वाद चखने वाला आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछने वाला है।

सूजी के गुलाब जामुन (Gulab Jamun) बनाने के लिए सामग्री


-1 छोटा चम्मच घी

-एक कप सूजी

-1½ कप दूध

-1 कप पानी

-1 कप शक्कर

सूजी के गुलाब जामुन (Gulab Jamun) बनाने का तरीका


सूजी के गुलाब जामुन (Gulab Jamun) बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही रखें। अब इस कड़ाही में घी गर्म करके उसमें बारीक सूजी डालकर 5 मिनट तक चलाते हुए भूने। जब सूजी अच्छी तरह भून जाए तो इसमें एक कप दूध डालकर और आधा चम्मच शक्कर डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं। दूध सूखने के बाद आधा कप और दूध डालें। इस बात का ध्यान रखें कि सूजी की गुठलियां नहीं बननी चाहिए। इसे तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह सूख नहीं जाता। इसके बाद सूजी के आटे को आंच से उतारकर ठंडा कर लें। ठंडा होने के बाद सूजी के आटे को एक प्लेट पर निकालकर अच्छी तरह गूंथ लें। इस बात का ध्यान रखें, कि आटा गूंथने से पहले हथेलियों पर थोड़ा-सा घी लगाकर उसके बाद आटे को 10 मिनट तक गूंथें।

सूजी का सॉफ्ट आटा लाने के बाद हथेलियों पर दोबारा घी लगाकर आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। अब कड़ाही में घी गर्म करके उसे धीमी आंच पर रखते हुए घी में एक-एक करके सभी सूजी की लोइयां डालकर फ्राई करें। जब लोइयां पककर गोल्डन ब्राउन रंग की हो जाएं तो घी से निकाल लें।

अब एक-दूसरे बर्तन में पानी और शक्कर डालकर आंच पर रखें। जब शक्कर अच्छी तरह घुल जाए तब आंच बंद कर दें। अब पहले से तैयार किए हुए गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को चाशनी में डालकर आंच पर रखकर एक उबाल लगा लें। आंच से उतारकर गुलाब जामुन को 1-2 घंटे तक चाशनी में डूबे रहने दें। आपके टेस्टी सूजी के गुलाब जामुन (Gulab Jamun) बनकर तैयार हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।